नई दिल्ली: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर खुद की नई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि ये वर्कआउट सेशन के दौरान या बाद में क्लिक की गई हैं, क्योंकि दीपिका को तस्वीरों में जिम के कपड़े पहने देखा जा सकता है। दीपिका पादुकोण को फर्श पर बैठे देखा जा सकता है। जबकि दो तस्वीरों में वो अपनी आँखें बंद करके बैठी हैं। एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा है: "ब्रीद।"
दीपिका पादुकोण का पोस्ट:
अभिनेत्री के पोस्ट पर फैंस के खूब प्यार मिल रहे हैं। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने भी पोस्ट पर टिप्पणी की और उनकी तारीफ की। जैकलीन ने कमेंट करके कहा- "द मोस्ट ब्यूटीफुल"। एक अलग टिप्पणी में जैकलीन ने दिल के इमोजी भी बनाए।
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मुंबई अकादमी ऑफ़ द मूविंग इमेज (MAMI) की चेयरपर्सन से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इसकी जानकारी दी। 35 वर्षीय अभिनेत्री ने 2019 में किरण राव की जगह ली थी और MAMI के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।
पिछले हफ्ते, दीपिका ने अपने बचपन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। तस्वीर में उन्होंने लिखा था- "इंदिरानगर की गुंडी हूं मैं!"
दीपिका पादुकोण के पास इस समय काफी काम है, वह शकुन बत्रा की अगली अनटाइटल्ड फिल्म और शाहरुख खान की पठान पर काम कर रही है। इसके अलावा वो नाग अश्विन की फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसमें प्रभास हैं। दीपिका हॉलीवुड मूवी द इंटर्न के रीमेक में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली हैं।
Latest Bollywood News
Related Video