1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ramadan Mubarak 2021: सारा अली खान ने बेहद खास अंदाज़ में फैंस को दी रमजान की मुबारकबाद

Ramadan Mubarak 2021: सारा अली खान ने बेहद खास अंदाज़ में फैंस को दी रमजान की मुबारकबाद

 Published : Apr 14, 2021 01:38 pm IST,  Updated : Apr 14, 2021 01:44 pm IST

अभिनेत्री ने अपने फैंस को रमजान करीम की इंस्टाग्राम पर बधाई दी है। वह गुलमर्ग में एक मस्जिद की वीडियो को साझा किया है।

sara ali khan- India TV Hindi
 सारा अली खान ने बेहद खास अंदाज़ में फैंस को दी रमजान की मुबारकबाद Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHAN

सारा अली खान इन दिनों कश्मीर में अपनी फैमिली के साथ वक्त का आनंद उठा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने फैंस को रमजान करीम की इंस्टाग्राम पर बधाई दी है। उन्होंने गुलमर्ग में एक मस्जिद की वीडियो को साझा किया है। वीडियो को बारामुला जिले के गुलमर्ग के पास बाबा रेही में स्थित ज़ियारत बाबा रेशही मस्जिद के बाहर शूट किया गया है। वीडियो में मग़रिब की नमाज़ (शाम के वक्त अदा की जाने वाली नमाज़) सुनी जा सकती है।

मंगलवार शाम को, सारा अली खान ने अपने फैंस को रमजान करीम के लिए गुलमर्ग में पवित्र ज़ियारत बाबा रेशही की एक झलक पेश की। उसने तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो में दरगाह देखी जा सकती है और मग़रिब की नमाज सुना जा सकती है। सारा ने वीडियो के साथ रमजान करीम स्टिकर का इस्तेमाल किया।

sara ali khan
Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHANज़ियारत बाबा रेशही मस्जिद

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में नज़र आएंगी, जो 6 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, धनुष और निमरत कौर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।  हिमांशु खुराना द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन