A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेद्र ने दिलीप कुमार के साथ अपने रिश्ते को याद किया, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पुराना वीडियो

धर्मेद्र ने दिलीप कुमार के साथ अपने रिश्ते को याद किया, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पुराना वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेद्र ने अपने पुराने दिनों को याद किया, जब उन्हें महान अभिनेता दिलीप कुमार से अवार्ड मिला था। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। 

धर्मेद्र ने दिलीप कुमार के साथ अपने रिश्ते को याद किया- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AAPKADHARAM धर्मेद्र ने दिलीप कुमार के साथ अपने रिश्ते को याद किया

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेद्र ने अपने पुराने दिनों को याद किया, जब उन्हें महान अभिनेता दिलीप कुमार से अवार्ड मिला था। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। 

 धर्मेंद्र ने इस वीडियो में दिलीप कुमार के साथ अपने विशेष रिश्ते के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। वह दिलीप कुमार को अपने भाई जैसा मानते हैं।

अनुपम खेर ने की भतीजे की तारीफ, कोरोना वायरस से जंग में फैमिली का रखा था ख्याल

दिलीप कुमार से अवार्ड लेते हुए अभिनेता ने कहा था, "मैं अपने भाई से बहुत प्यार करता हूं। कभी कभी लगता है कि हम एक ही मां की कोख से पैदा क्यों नहीं हुए। अपने भाई से बहुत प्यार करता हूं।"

वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, "दिलीप साहब के लिए प्यार और सम्मान।"

कपिल शर्मा के पोस्ट का सुनील ग्रोवर ने ऐसा दिया जवाब, पोस्ट के हर तरफ हो रहे चर्चे

धर्मेंद्र और दिलीप कुमार ने 1972 में रिलीज फिल्म 'अनोखा मिलन' में साथ काम किया था। उन्हें दिलीप कुमार के साथ काम करने के अधिक अवसर नहीं मिलने का भी अफसोस है।

Latest Bollywood News