1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने की भतीजे की तारीफ, कोरोना वायरस से जंग में फैमिली का रखा था ख्याल

अनुपम खेर ने की भतीजे की तारीफ, कोरोना वायरस से जंग में फैमिली का रखा था ख्याल

 Published : Aug 04, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 04:47 pm IST

 अभिनेता अनुपम खेर को अपने भतीजे प्रणित पर गर्व है। उन्होंने उनकी तारीफ भी की है। जब खेर के परिवार के सदस्य कोविड-19 से जूझ रहे थे तब प्रणित ने ही उन सभी की देखभाल की थी। 

अनुपम खेर ने की भतीजे की तारीफ, कोरोना वायरस से जंग में फैमिली का रखा था ख्याल- India TV Hindi
अनुपम खेर ने की भतीजे की तारीफ, कोरोना वायरस से जंग में फैमिली का रखा था ख्याल Image Source : INTAGRAM/ANUPAMPKHER

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को अपने भतीजे प्रणित पर गर्व है। उन्होंने उनकी तारीफ भी की है। जब खेर के परिवार के सदस्य कोविड-19 से जूझ रहे थे तब प्रणित ने ही उन सभी की देखभाल की थी। अनुपम खेर की मां दुलारी, भाई राजू, भाभी रीमा और भतीजी वृंदा का पिछले महीने कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद कोरोना वायरस के इलाज के लिए उनकी मां को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।

इस संदर्भ में अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरे परिवार के 4 सदस्यों को 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया। मां दुलारी बाई, भाई राजू, भाभी रीमा और मेरी भतीजी वृंदा। उनके पास डॉक्टरों की अद्भुत टीम और मेडिकल स्टाफ था जिन्होंने उनकी बहुत देखभाल की।"

सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की 

उन्होंने आगे लिखा, "साथ ही इतने सारे लोगों की शुभकामनाओं ने भी मदद की। लेकिन एक व्यक्ति है जो एक समर्पित सैनिक की तरह उनकी देखभाल करता रहा, वह है मेरा भतीजा प्रणित। वह इस दौरान एक छोटे लड़के से एक युवा व्यक्ति बन गया। मुझे उस पर बहुत गर्व है।"

अनुपम खेर ने यह भी साझा किया कि कैसे प्यार और देखभाल से चीजों में फर्क पड़ता है।

इस वजह से टल गई ऋचा चड्डा और अली फजल की शादी

इसके साथ ही, अनुपम खेर ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन