1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा के पोस्ट का सुनील ग्रोवर ने ऐसा दिया जवाब, पोस्ट के हर तरफ हो रहे चर्चे

कपिल शर्मा के पोस्ट का सुनील ग्रोवर ने ऐसा दिया जवाब, पोस्ट के हर तरफ हो रहे चर्चे

 Published : Aug 04, 2020 12:51 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 12:52 pm IST

सुनील ग्रोवर का 3 अगस्त को जन्मदिन था। अपने करीबी दोस्त रह चुके सुनील के जन्मदिन पर कपिल ने सुनील को दिल खोलकर बधाई दी थी। अब कपिल के इसी पोस्ट का सुनील ग्रोवर ने जवाब दिया है।

Sunil Grover and Kapil Sharma - India TV Hindi
Sunil Grover and Kapil Sharma  Image Source : TWITTER/FANPAGEKAPILSHARMA

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कभी एक साथ लोगों को खूब हंसाते थे लेकिन लंबे वक्त से दोनों के बीच दूरी आ गई है। हालांकि इन दोनों ने सोशल मीडिया पर कभी भी अपने दिलों में आई दूरियों को जाहिर नहीं किया। सुनील ग्रोवर का 3 अगस्त को जन्मदिन था। अपने करीबी दोस्त रह चुके सुनील के जन्मदिन पर कपिल ने सुनील को दिल खोलकर बधाई दी थी। कपिल ने ट्वीट किया था- , "हैप्पी बर्थडे सुनील ग्रोवर पाजी, हमेशा खुश रहें आपको ढेर सारा प्यार।" अब कपिल के इसी पोस्ट का सुनील ग्रोवर ने जवाब दिया है। 

सुनील ग्रोवर के जन्मदिन के मौके पर कपिल शर्मा ने किया पोस्ट, लिखी ये बात

सुनील ग्रोवर ने रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया- 'शुक्रिया भाई जी, आपकी बधाई और प्यार के लिए।' सुनील ग्रोवर का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। यहां तक कि सुनील के इस पोस्ट पर लोग इन दोनों को एक साथ काम करने की बात भी कह रहे हैं। 

सुनील ग्रोवर ने गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी जैसे किरदार निभाकर लोगों को खूब हंसाया था। आपको बता दें, कपिल और सुनील के बीच दूरियां शो के दौरान एक टूर में जाने के बाद से आई थी। उसके बाद सुनील ने कपिल के शो से किनारा कर लिया था। हालांकि कपिल ने 2019 में अपने शो के दौरान कहा था, "मुझे सुनील बहुत पसंद है .. हमारे बीच बस एक गलतफहमी थी। किसी ने मुझसे पूछा कि मैं उन्हें शो में क्यों नहीं ले जा रहा हूं और गुस्से में मैंने ट्विटर पर लिखा कि मैं उन्हें बुलाने के लिए तैयार था, पर वह शो में नहीं आना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने उस घटना से बहुत कुछ सीखा है। अगर हमें कोई गलतफहमी है, तो हमें इसे सोशल मीडिया पर साझा नहीं करना चाहिए। यदि आप किसी पर गुस्सा हैं, तो बस फोन उठाकर उसे बता दें। ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई देने का यह अजीब नया चलन है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो लोग सोचते हैं कि वे उनके साथ नहीं हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन