सीरियल 'निमकी मुखिया' की भूमिका गुरुंग को लेकर ऐसी चर्चा है कि उन्होंने अपने कोरियोग्राफर बॉयफ्रेंड अमित सिंह गोसेन यानि कीथ से सीक्रेट समारोह में शादी कर ली है।
Image Source : INSTAGRAMBhumika Gurung with boyfriend Amit Singh Gosain
नई दिल्ली: सीरियल 'निमकी मुखिया' की भूमिका गुरुंग को लेकर ऐसी चर्चा है कि उन्होंने अपने कोरियोग्राफर बॉयफ्रेंड अमित सिंह गोसेन यानि कीथ से सीक्रेट समारोह में शादी कर ली है। दोनों पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आर्य समाज वेडिंग में शादी की। इससे उनके फैंस को शॉक भी लगा।
हालांकि भूमिका ने इन खबरों का खंडन किया है। टेलीचक्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा- ''मुझे सुबह से यह जानने के लिए कॉल आ रहे हैं कि क्या मैंने शादी कर ली है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि अचानक से ऐसी अफवाह कैसे उड़ी। मेरी शादी नहीं हुई है और जब होगी तब मैं सबको बता दूंगी। यह खबर बकवास है और इससे हमारे निजी जिंदगी पर असर पड़ता है।''
भूमिका ने बताया कि वह कीथ से अगले साल शादी कर सकती हैं।
कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन अब वह फिर से साथ हैं। दोनों अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।