1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सावधान इंडिया' के होस्ट सुशांत सिंह की बहन को हुआ न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर, एक्टर ने ट्वीट कर मांगी मदद

'सावधान इंडिया' के होस्ट सुशांत सिंह की बहन को हुआ न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर, एक्टर ने ट्वीट कर मांगी मदद

 Published : Sep 08, 2018 01:46 pm IST,  Updated : Sep 08, 2018 01:47 pm IST

'सावधान इंडिया' के होस्ट के रूप में फेमस एक्टर सुशांत सिंह की बहन सोफिया को न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर CDIP हो गया है। सुशांत ने ट्वीट कर लोगों से इस बीमारी के इलाज के बारे में सुझाव मांगा है।

Sushant Singh- India TV Hindi
Sushant Singh Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: 'सावधान इंडिया' के होस्ट के रूप में फेमस एक्टर सुशांत सिंह की बहन सोफिया को न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर CDIP हो गया है। सुशांत ने ट्वीट कर लोगों से इस बीमारी के इलाज के बारे में सुझाव मांगा है। दरअसल, इस बीमारी का जो एकमात्र इलाज है, उससे सोफिया ठीक नहीं पा रही हैं। इसलिए सुशांत लोगों से मदद मांग रहे हैं।

सुशांत ने अपनी बहन की तस्वीर के साथ ट्वीट किया- ''दोस्तों यह अपील है। मेरी छोटी बहन सोफिया को CDIP हो गया है। यह एक ऑटो इम्यून डिस्ऑक्डर है और इसका इलाज सफल नहीं हो पा रहा। प्लीज इसे रीट्वीट करिए और सही शख्स तक पहुंचने में हमारी मदद करिए।''

हालांकि सुशांत का यह ट्विटर अकाउंट वैरिफाइड नहीं है।

सुशांत के ट्वीट पर हजारों लोग उनकी मदद को आगे आए हैं और उन्हें रेफरेंस दे रहे हैं।

सुशांत साल 2000 में आई फिल्म 'जंगल' से फेमस हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'बेबी', 'हेट स्टोरी 2', 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', 'इडियट बॉक्स', 'लाहौर' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

सुशांत CINTAA (Cine And Television Artists Association) के सेक्रेटरी भी हैं।

Also Read:

सोनम कपूर ने पापा बनने पर शाहिद को दी बधाई, एक्टर ने पूछा- आप कब शुरू करेंगी फैमिली

'सैफीना' के बाद फेमस हुआ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का निकनेम 'प्रिक'

अपने फिल्मी करियर से निराश हैं ट्विंकल खन्ना, कहा- मेरे सारे फिल्मों को बैन कर देना चाहिए

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन