1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने पापा बनने पर शाहिद को दी बधाई, एक्टर ने पूछा- आप कब शुरू करेंगी फैमिली

सोनम कपूर ने पापा बनने पर शाहिद को दी बधाई, एक्टर ने पूछा- आप कब शुरू करेंगी फैमिली

 Published : Sep 08, 2018 01:05 pm IST,  Updated : Sep 08, 2018 01:14 pm IST

बेटा पैदा होने के बाद से फैंस और सिलेब्रिटीज शाहिद-मीरा को बधाई दे रहे हैं। सोनम कपूर आहूजा ने भी शाहिद को ट्वीट कर बधाई दी तो शाहिद उनसे पूछ पड़े कि आप कब फैमिली शुरू करेंगी।

Shahid Kapoor, Sonam Kapoor Ahuja- India TV Hindi
Shahid Kapoor, Sonam Kapoor Ahuja

नई दिल्ली: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने 5 सितंबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। शाहिद-मीरा ने बेटे का नाम ज़ैन कपूर रखा था। शुक्रवार को मीरा अस्पताल से अपने घर लौट आईं। बेटा पैदा होने के बाद से फैंस और सिलेब्रिटीज शाहिद-मीरा को बधाई दे रहे हैं। सोनम कपूर आहूजा ने भी शाहिद को ट्वीट कर बधाई दी तो शाहिद उनसे पूछ पड़े कि आप कब फैमिली शुरू करेंगी।

सोनम ने ट्वीट किया- परिवार में एक नया सदस्य जुड़ने के लिए शाहिद और मीरा को बधाई। अब क्यूटी मीशा के पास खेलने के लिए एक भाई है।

इस पर शाहिद ने रिप्लाई किया- आप कब फैमिली शुरू करेंगी। धन्यवाद सोनम। बहुत प्यार।

आपको बता दें कि सोनम ने आनंद आहूजा से इस साल 8 मई को शादी की थी। आनंद बिजनेसमैन है और दोनों पिछले कुछ साल से रिलेशनशिप में थे। सोनम की शादी मुंबई में हुई।

फिलहाल सोनम 'द ज़ोया फैक्टर' की शूटिंग कर रही हैं। शाहिद और सोनम ने 'मौसम' फिल्म में साथ काम किया था। फिल्म को शाहिद के पापा पंकज कपूर ने डायरेक्ट किया था।

शाहिद की बात करें तो उनकी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' 21 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं। फिल्म को श्रीनारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा शाहिद के पास 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक भी है।

Also Read:

'सैफीना' के बाद फेमस हुआ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का निकनेम 'प्रिक'

अपने फिल्मी करियर से निराश हैं ट्विंकल खन्ना, कहा- मेरे सारे फिल्मों को बैन कर देना चाहिए

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन