1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सैफीना' के बाद फेमस हुआ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का निकनेम 'प्रिक'

'सैफीना' के बाद फेमस हुआ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का निकनेम 'प्रिक'

 Published : Sep 08, 2018 12:34 pm IST,  Updated : Sep 08, 2018 12:34 pm IST

अक्सर लोग सिलेब्रिटी कपल को कई नामों से बुलाते हैं। जैसे लोग सैफ अली खान और करीना कपूर खान को सैफीना कहना पसंद करते हैं, वैसे ही लोगों ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को भी कई नाम दिए हैं, लेकिन प्रियंका को सबसे अच्छा नाम 'प्रिक' लगता है।

Priyanka Chopra, Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra, Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अक्सर लोग सिलेब्रिटी कपल को कई नामों से बुलाते हैं। जैसे लोग सैफ अली खान और करीना कपूर खान को सैफीना कहना पसंद करते हैं, वैसे ही लोगों ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को भी कई नाम दिए हैं, लेकिन प्रियंका को सबसे अच्छा नाम 'प्रिक' लगता है। इस बात का खुलासा निक ने ही किया है।

निक ने शुक्रवार रात को 'द टुनाइट शो' में हिस्सा लिया था। ऑडियंस में प्रियंका भी मौजूद थीं। जब शो के होस्ट फैलन ने उनसे पूछा कि क्या उनका कोई सेलिब्रिटी निकनेम भी है तो निक ने कहा कि प्रियंका को प्रिक पसंद है।

निक ने शो में कहा, "मुझे और प्रियंका को परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगा। यह पल निजी था लेकिन हमने बाद में दुनिया को इसके बारे में बताया।"

आपको बता दें कि 18 अगस्त को प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी प्रियंका के मुंबई वाले घर में हुई थी। रोका सेरेमनी में निक और प्रियंका के परिवार वालों के अलावा प्रियंका के कुछ करीबी भी शामिल हुए थे, जिसमें परिणीति चोपड़ा, अर्पिता खान शर्मा, अनुषा दांडेकर, सृष्टि आर्या बहल का नाम आता है।

शाम को प्रियंका ने अपने घर में छोटी सी पार्टी भी रखी थी, जिसमें भी कुछ लोग ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक इस साल सितंबर या अक्टूबर में शादी कर सकते हैं।

कहां हुई थी प्रियंका-निक की मुलाकात

निक और प्रियंका की मुलाकात मेट गाला 2017 के दौरान हुई थी। दोनों कुछ महीनों से एक-दूसरे से डेट कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में निक, प्रियंका की मम्मी से मिलने के लिए मुंबई भी आए थे। मम्मी से मिलने के बाद प्रियंका, निक, प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और कजिन परिणीति चोपड़ा गोवा भी गए थे।

प्रोफेशनल लाइफ में भी बिजी हैं प्रियंका

प्रियंका के प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो सोनाली बोस की 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम हैं। इसके अलावा प्रियंका, सलमान के साथ 'भारत' भी करने वाली थीं, लेकिन निक संग सगाई के कारण उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था।

Also Read:

अपने फिल्मी करियर से निराश हैं ट्विंकल खन्ना, कहा- मेरे सारे फिल्मों को बैन कर देना चाहिए

Laila Majnu Movie Review: साधारण सी कहानी में चमके अविनाश तिवारी

Paltan Movie Review: 'बॉर्डर' बनाने वाले जेपी दत्ता की 'पलटन' देखकर होगा भारतीय सेना पर गर्व

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन