1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या सलमान खान की एक्स मैनेजर की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी 'भारत'?

क्या सलमान खान की एक्स मैनेजर की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी 'भारत'?

 Published : Sep 06, 2018 09:23 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 09:25 pm IST

प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान की फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली थीं, लेकिन अचानक उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के मुताबिक, प्रियंका ने निक जोनस संग अपनी शादी के कारण यह फिल्म छोड़ी, लेकिन इसके पीछे और भी वजह बताए जा रहे हैं।

Priyanka Chopra, Salman Khan- India TV Hindi
Priyanka Chopra, Salman Khan

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान की फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली थीं, लेकिन अचानक उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के मुताबिक, प्रियंका ने निक जोनस संग अपनी शादी के कारण यह फिल्म छोड़ी, लेकिन इसके पीछे और भी वजह बताए जा रहे हैं।

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, ''प्रियंका ने यह फिल्म सलमान की एक्स मैनेजर रेशमा शेट्टी के कहने पर छोड़ी है।'' रेशमा 9 साल से सलमान की मैनेजर थीं, लेकिन पिछले साल सलमान ने उन्हें यह कहते हुए हटा दिया था कि अब उनका काम उनके घरवाले मैनेज करेंगे। रेशमा अब प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर हैं।

पोर्टल ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''रेशमा शेट्टी की टीम ने प्रियंका को यह विश्वास दिलाया कि फिल्म में और भी एक्टर्स के जुड़ जाने के कारण अब फिल्म उनके लिए नहीं है।''

हालांकि सलमान, प्रियंका के इस फैसले से थोड़े नाराज लग रहे हैं। एक इटंरव्यू में उन्होंने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा- ''वह कितनी स्वीट हैं कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने के 5 दिन पहले कहा कि वह भारत नहीं कर सकतीं।''

प्रियंका के बाद कटरीना ने 'भारत' में उनकी जगह ले ली। सलमान ने खुलासा किया कि कटरीना हमेशा से फिल्म के लिए पहली पसंद थीं। उन्होंने कहा- ''लेकिन प्रियंका ने अली को फोन कर कहा कि वह भारत करना चाहती हैं इसलिए हमने उन्हें फिल्म में ले लिया।''

भारत कोरियन ड्रामा 'An Ode To My Father' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, तब्बू और नोरा फतेही भी हैं। फिल्म अगले साल ईद में रिलीज होगी।

Also Read:

आमिर खान ने धारा 377 रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को ट्वीट कर कहा शुक्रिया

सलमान खान से शादी करने उत्तराखंड से मुंबई पहुंची 24 साल की महिला, मानसिक रूप से थी परेशान

कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे ने शेयर की नई तस्वीर, साथ में दी एक गुड न्यूज

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन