1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर कसा तंज, लिया भारती सिंह का नाम

Bigg Boss 12: सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने पर कसा तंज, लिया भारती सिंह का नाम

 Published : Sep 04, 2018 05:58 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 05:58 pm IST

बिग बॉस का 12वां सीजन 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, आने वाले समय में और भी जोड़ियों के नाम सामने आएंगे जो बिग बॉस का हिस्सा होंगे। 

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: आज गोवा में सलमान खान ने अपने अपकमिंग टीवी शो ‘बिग बॉस 12’ को लॉन्च किया। गोवा में सलमान खान ने ग्रैंड एंट्री ली और अपने डांस से लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। यहां सलमान खान ने बताया कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष शो के पहले प्रतियोगी होंगे।

सलमान से जब पूछा गया कि क्या प्रियंका चोपड़ा बिग बॉस 12 में आएंगी। इस पर सलमान ने कहा- नहीं नहीं, वो बिग बॉस हाउस में नहीं आएंगी, और जानते हैं क्यों? क्योंकि वो ‘भारत’ नहीं कर रही हैं, लेकिन हमारी ‘भारती’ बिग बॉस हाउस में जा रही है।

सलमान ने यहां अपने गाने 'जीने के हैं 4 दिन' पर परफॉर्म भी किया। सलमान काफी स्टाइलिश लग रहे थे।

यहां सलमान ने मीडिया के साथ बिग बॉस की प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड किया, साथ ही सलमान खान ने यहां अनाउंस किया कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया बिग बॉस के पहले जोड़ी कंटेस्टेंट होंगे जो बिग बॉस के घर में जाएंगे।

स्टेज पर भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में बात की, भारती ने सलमान से कहा कि वो बिग बॉस का 12वां सीजन जीतना चाहती हैं भले ही उनके पति हर्ष हार जाएं। भारती ने यह भी कहा कि जब से हमारी शादी हुई है कलर्स ने हमारा पूरा खर्चा ही उठा लिया है, पहले खतरों का खिलाड़ी करके आए हैं और अब बिग बॉस 12 करने जा रहे हैं।

बिग बॉस का 12वां सीजन 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, आने वाले समय में और भी जोड़ियों के नाम सामने आएंगे जो बिग बॉस का हिस्सा होंगे। हमें भी उस दिन का इंतजार है जब सारे फाइनल कंटेस्टेंट के नाम सामने आ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-

​बिग बॉस से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए बिग बॉस स्पेशल पेज पर विजिट करें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन