1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ ने बताया अपनी फिट बॉडी का राज

दिलजीत दोसांझ ने बताया अपनी फिट बॉडी का राज

दिलजीत दोसांझ पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दिलजीत को उनकी फिट बॉडी के लिए भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

dil- India TV Hindi
dil

मुंबई: पंजाबी फिल्मों के अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल वह इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दिलजीत को उनकी फिट बॉडी के लिए भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। अपनी फिट बॉडी वाली तस्वीर से दर्शकों को आकर्षित करने वाले अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने बताया कि उन्हें ऐसी बॉडी पाने के लिए कई महीनों तक गहन प्रशिक्षण लेना पड़ा। दिलजीत ने रणबीर कपूर के प्रशिक्षक प्रदीप भाटिया से प्रशिक्षण लिया। दिलजीत फिल्म 'सरदारजी 2' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिट बॉडी पाने के लिए दिलजीत ने छह महीने तक प्रशिक्षण लिया।

इसे भी पढ़े:- ‘अंबरसरिया’ पर पाकिस्तान ने लगा दिया बैन, जानिए क्यों?

आलिया भट्ट पर फिल्माया 'इक कुड़ी' गाना किसके दिल के है बेहद करीब, जानिए

शाहिद दिलजीत को दी उनकी इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं

दिलजीत ने कहा, "पर्दे पर जिस तरह की बॉडी की आवश्यकता थी, उसके लिए मैंने कई महीनों तक कड़ी मेहनत की। मैं एक घंटे का प्रशिक्षण लेता था, क्योंकि हमारी समय सीमा तय थी और यह बहुत मेहनत वाला प्रशिक्षण था।" दिलजीत फिलहाल अपनी फिट बॉडी से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, "मैंने प्रदीप से प्रशिक्षण लिया, उन्हें कुछ बेहतरीन कलाकारों को प्रशिक्षित करने के लिए जाना जाता है। उन सभी कलाकारों ने मेहनत की और लोगों को उनका नया लुक पसंद आया।"

रोहित जुगराज द्वारा निर्देशित फिल्म 'सरदारजी 2' व्हाइट हिल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी। इसमें सोनम बाजवा और मोनिका गिल भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह फिल्म उड़ता पंजाब में भी अह्म किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।

Latest Bollywood News