1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘अंबरसरिया’ पर पाकिस्तान ने लगा दिया बैन, जानिए क्यों?

‘अंबरसरिया’ पर पाकिस्तान ने लगा दिया बैन, जानिए क्यों?

 Published : Apr 01, 2016 08:12 pm IST,  Updated : Apr 01, 2016 08:13 pm IST

दिलजीत दोसांज के अभिनय से सजी पंजाबी फिल्म 'अंबरसरिया' हाल ही में भारत में रिलीज की गई है। फिल्म की रिलीज के साथ यह चर्चा में भी आ गई है।

diljit- India TV Hindi
diljit

कराची: दिलजीत दोसांज के अभिनय से सजी पंजाबी फिल्म 'अंबरसरिया' हाल ही में भारत में रिलीज की गई है। फिल्म की रिलीज के साथ यह चर्चा में भी आ गई है। फिल्म की पाकिस्तान में रिलीज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि यह भारत की खुफिया एजेंसी रॉ पर आधारित है। फिल्म को शुरूआती तौर पर सेंसर बोर्ड पैनल ने देखा था और इसके खिलाफ मतदान किया।

इसे भी पढ़े:- शाहिद ने बाथरूम में क्लिक की शर्टलेस सेल्फी

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष मोहशेर हसन के हवाले से लिखा है कि पैनल के फैसले के बाद वितरकों ने बोर्ड की पूर्ण पीठ से समीक्षा की अपील की थी। लेकिन फिल्म को फिर भी मंजूरी नहीं मिली। हसन ने कहा, फिल्म में भारत की खूफिया एजेंसी रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग (रॉ) के संबंध में काफी कुछ है, इसलिए पैनल ने उसके खिलाफ फैसला दिया।

उन्होंने कहा, पूरे बोर्ड ने भी फिल्म को मंजूरी नहीं दी, जिसके कारण पाकिस्तान में उसके रिलीज को रोक दिया गया। यह पूछने पर कि फिल्म से रॉ से संबंधित सीन हटा दिए जाने के बाद क्या ‘अंबरसरिया’ का रिलीज संभव हो सकता है, हसन ने कहा, वह संभव नहीं होगा क्योंकि फिल्म प्राथमिक रूप से रॉ पर आधारित है और संपादन से कहानी प्रभावित होगी।

हसन ने इस बात से इनकार किया फिल्म में पाकिस्तान-विरोधी संदर्भ होने के कारण उसे प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कहा, रिलीज इसलिए नहीं हुई क्योंकि फिल्म रॉ पर आधारित है। पाकिस्तान के पंजाब सेंसर बोर्ड और सिंध सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म पर यही फैसला सुनाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन