1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 8 की मौत 15 घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 8 की मौत 15 घायल

 Published : Jul 01, 2026 06:50 am IST,  Updated : Jul 01, 2026 11:15 am IST

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टक्कर के बाद बस में आग लगने से 8लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। हादसे का शिकार हुई बस हरिद्वार से इंदौर जा रही थी।

ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग- India TV Hindi
ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग Image Source : PTI

दौसा: राजस्थान के दौसा में एक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से इंदौर जा रही बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में आग लग गई। बस में कुल 39 यात्री सवार थे।

बस में सवार अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के रहनेवाले

कोलावा थाना क्षेत्र के द्वारपुरा गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ। बस में सवार अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कई यात्री आग में झुलस गए जबकि कुछ लोगों को स्थानीय लोगों और राहत दल के लोगों ने बाहर निकाला। 

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड और मेडिकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया जिससे एंबुलेंस घटनास्थल से सीधे दौसा जिला अस्पताल पहुंचा सकी। 

हादसे के चलते एक्सप्रेस वे के ट्रैफिक पर असर

इस हादसे के चलते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास ट्रैफिक को डायवर्ट करके राहत और बचाव कार्य के लिए रास्ता खाली कराया। पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है। वहीं प्रशासन मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें:

तेज रफ्तार पिकअप ने डिलीवरी ब्यॉय को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम; CCTV में दर्दनाक हादसा कैद

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने ट्रक में मारी टक्कर, अब तक 4 की मौत, दर्जनों लोग घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।