1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में जबरदस्त बढ़त, भारत में कमाए 81 करोड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार

'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में जबरदस्त बढ़त, भारत में कमाए 81 करोड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार

 Published : Jul 01, 2026 08:56 am IST,  Updated : Jul 01, 2026 01:56 pm IST

'वेलकम टू द जंगल' के 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पांचवें दिन भारत में कुल 81.50 करोड़ कमाए।

Welcome to the Jungle- India TV Hindi
'वेलकम टू द जंगल' का पोस्टर Image Source : INSTAGRAM/@AKSHAYKUMAR

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' जो हिट 'वेलकम' फ़्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था और ऐसा लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी उतर रही है। अक्षय कुमार की यह कॉमेडी-एक्शन फिल्म 26 जून को रिलीज हुई थी और इसने पहले हफ्ते में भी अपनी रफ्तार बनाए रखी है। मंगलवार को फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी भी देखी गई।

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस अपडेट

सैकनिल्क के अनुसार अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म ने पांचवें दिन 9.25 करोड़ की कमाई की, जो सोमवार की 8.50 करोड़ की कमाई से थोड़ी ज्यादा है। लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस अपडेट ट्रेंड से पता चलता है कि शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद भी फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है। इसके साथ ही 'वेलकम टू द जंगल' का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 97.17 करोड़ हो गया है, जबकि इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 81.50 करोड़ है। पांचवें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29 प्रतिशत रही।

वेलकम टू द जंगल का विदेश में बजा डंका

फिल्म ने विदेशों में भी अपनी अच्छी कमाई जारी रखी और पांचवें दिन 3 करोड़ कमाए। इसके साथ ही इसकी इंटरनेशनल कमाई 22.95 करोड़ तक पहुंच गई है। घरेलू कमाई को मिलाकर 'वेलकम टू द जंगल' ने अब तक दुनिया भर में कुल 120.12 करोड़ की कमाई कर ली है।

संजय दत्त ने क्यों छोड़ी वेलकम टू द जंगल

यह फिल्म गैंगस्टर्स, अपराधियों और अजीब किरदारों के एक ग्रुप के बारे में है, जो बॉर्डर के पास एक जंगल में एक-दूसरे से टकराते हैं। कहानी फिल्म की शूटिंग जैसे ऑपरेशन से शुरू होती है, वह जल्द ही अपराध, कन्फ्यूजन और एक्शन से भरपूर अजीबोगरीब घटनाओं की एक सीरीज में बदल जाती है। हाल ही में डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कि संजय दत्त शुरू में इस फिल्म का हिस्सा थे और उन्होंने फिल्म का कुछ हिस्सा शूट भी किया था, लेकिन आखिर में उन्हें शूटिंग छोड़नी पड़ी। हालांकि, उन्हें US जाना था। वह अपने इलाज के लिए वहां गए थे और मैं इतने सारे एक्टर्स की डेट्स नहीं बदल सकता था।

ये भी पढे़ं- 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए 39 करोड़

'वेलकम टू द जंगल' के इंटरवल में अक्षय कुमार ने ऑडियंस को रोका, दिया तगड़ा सरप्राइज सॉन्ग, दिशा पाटनी से है कनेक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन