1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद ने बाथरूम में क्लिक की शर्टलेस सेल्फी

शाहिद ने बाथरूम में क्लिक की शर्टलेस सेल्फी

 Published : Apr 01, 2016 05:23 pm IST,  Updated : Apr 01, 2016 05:25 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में शाहिद का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है।

shahid- India TV Hindi
shahid

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में शाहिद का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। यह तस्वीर बाथरूम में क्लिक की गई है जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उनके बाल बढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में उनके सिक्स पैक एब्स बने हुए दिख रहे हैं। इसमें वह काफी हॉट नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ शाहिद ने कैप्शन लिखा है, "जल्द आ रहा हूं।" खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि शाहिद का यह लुक उनकी आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नजर आ सकता है। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसंज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। दूसरी तरफ इस तस्वीर को देखकर ये भी कहा जा रहा है कि यह शाहिद फिल्म 'रंगून' में इस लुक में भी नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े:- 'रंगून' में शाहिद का लुक आया सामने

शाहिद कपूर इन दिनों विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में शाहिद के अवाला सैफ अली खान और कंगना रनौत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यह 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

शाहिद ने कुछ वक्त पहले ही ‘रंगून’ के सेट से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह धूल मिट्टी में सने हुए नजर आ रहे थे। यह विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी आधारित फिल्म है, जिसमें शाहिद एक सिपाही की भूमिका में हैं। तो वहीं कंगना जूलिया का किरदार निभा रही हैं।

shahid
shahid

शाहिद इससे पहले फिल्म 'शानदार' में अभिनय करते हुए नजर आए थे। लेकिन उनकी यह फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब उन्हें ‘रंगून’ और ‘उड़ता पंजाब’ से काफी उम्मीदें हैं। इसके लिए उन्होंने जिम में बहुत पसीना भी बहाया है। जो इस तस्वीर को देखकर साफतौर पर कहा जा सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन