1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रंगून' में शाहिद का लुक आया सामने

'रंगून' में शाहिद का लुक आया सामने

 Published : Mar 23, 2016 07:40 pm IST,  Updated : Mar 23, 2016 07:40 pm IST

फिल्मकार विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'रंगून' में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में कहा है कि, इसका शेड्यूल थका देने वाला था।

shahid- India TV Hindi
shahid

मुंबई: फिल्मकार विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'रंगून' में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में कहा है कि, इसका शेड्यूल थका देने वाला था। फिल्म में शाहिद के साथ सैफ अली खान और कंगना रनौत भी अह्म किरदारों में नजर आएंगे। शाहिद ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "जीवन का सबसे ज्यादा थका देने वाला शेड्यूल आखिरकार पूरा कर लिया।" शाहिद ने फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर भी अपने फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें वह बड़ी दाढ़ी में धूल मिट्टी से सने नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- शाहिद-मीरा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान!

फिल्म 'रंगून' विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी आधारित है, जिसमें शाहिद एक सिपाही की भूमिका में हैं। तो वहीं कंगना जूलिया का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में कंगना अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

कुछ वक्त पहले ही खबर आई थी कि कंगना ने डेट्य न होने के कारण होमी अदजानिया की अगली फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है। बॉलिवुड क्वीन कंगना इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रितिक के साथ चल रहे विवाद को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसके बावजूद भी कंगना अपने काम में काफी ध्यान दे रही हैं इसी वजह से कंगना का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया हैं और इसी वजह से कंगना ने होमी अदजानिया की फिल्म को ना कह दिया हैं।

shahid
shahid

विशाल भारद्वाज की आनेवाली फिल्म में कंगना पहली बार शाहिद कपूर और सैफ अली खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं, शाहिद आखिरी बार निर्देशक विकास बहल की फिल्म ‘शानदार’ में नजर आ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान इससे पहले अपनी फिल्म ‘फैंटम’ में बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं। ये फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन