1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट पर फिल्माया 'इक कुड़ी' गाना किसके दिल के है बेहद करीब, जानिए

आलिया भट्ट पर फिल्माया 'इक कुड़ी' गाना किसके दिल के है बेहद करीब, जानिए

 Published : May 10, 2016 07:23 pm IST,  Updated : May 10, 2016 07:23 pm IST

'उड़ता पंजाब' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म से पंजाबी फिल्मों के सिंगर-अभिनेता दलजीत दोसांझ बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

alia- India TV Hindi
alia

नई दिल्ली: आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म से पंजाबी फिल्मों के सिंगर-अभिनेता दलजीत दोसांझ बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय के साथ एक गाना भी गाया है। फिल्म में उन्होंने 'इक कुड़ी' गाना गाया है। फिल्म का पहला गाना लॉरी के ऊपर लंबे बालों और गंजी कम स्लीवलेस सलवार पहने टॉमी सिंह का बोल्ड गाना 'चित्ता वे' अभी लोगों के जुबां से उतरा ही नहीं था कि फिल्म का दूसरा गाना लांच होने जा रहा है। 'उड़ता पंजाब' का दूसरा गाना 'इक कुड़ी' बुधवार शाम को रिलीज होगा।  दलजीत का यह पहला बॉलीवुड में गाया गया गाना है। दलजीत को इस गीत को एक रेस्तरां में गाते देखा जाएगा।

इसे भी पढ़े:- शाहिद दिलजीत को दी उनकी इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं

इस गीत के बारे में दलजीत ने कहा, "मुझे बहुत खुशी हो रही है कि श्री शिव कुमार बटालवी की कविता 'इक कुड़ी' को गीत के तौर पर मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म में लिया गया और इससे भी अधिक खुशी तथा गर्व इस बात का है कि मैंने इस गीत को गाया है। यह मेरे दिल के काफी करीब है और उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगा।" दलजीत द्वारा गाया गया यह गाना फिल्म में बिहार की रहने वाली लड़की का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट पर दर्शाया गया है।

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दलजीत और आलिया के अलावा करीना कपूर, शाहिद भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन