A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ बने सुपर हीरो, रिलीज हुआ पहला पोस्टर

दिलजीत दोसांझ बने सुपर हीरो, रिलीज हुआ पहला पोस्टर

दिलजीत दोसांझ ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'उड़ता पंजाब' में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। सिंगर के रूप में अपनी खास पहचान बनाने के बाद उन्हें...

diljit- India TV Hindi
diljit

मुंबई: अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'उड़ता पंजाब' में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। सिंगर के रूप में अपनी खास पहचान बनाने के बाद उन्हें बेहतरीन अभिनेता के तौर पर भी काफी सराहा गया है। दिलजीत अब सुपर हीरो के किरदार में भी बच्चों को भी लुभाते हुए नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़े:-

यह एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली पहली पंजाबी फिल्म हैं। फिल्म ‘सुपर सिंह’ में दिलजीत मुख्य भूमिका निभाने को तैयार है। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित किया जायेगा। अनुराग और दिलजीत ने इससे पहले ‘जट्ट एंड जूलियट’ सीरीज और 2014 में आई ‘पंजाब 1984’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

दिलजीत ने एक बयान में कहा, “लंबे अर्से से मेरा यह सपना था कि मैं पंजाबी दर्शकों के लिए सुपर हीरो के रूप में काम करूं। मुझे गर्व है कि मेरे जीवन का एक सपना सच होने जा रहा है। हम अपने सपनों को और खास अंदाज में कैसे पूरा करें ये मैंने अपने पसंदीदा निर्देशक अनुराग से सीखा है।“

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर, अनुराग सिंह और पवन गिल संयुक्त रूप से कर रहे हैं। यह फिल्म जून में रिलीज होगी। फिल्म जून 2017 में सिनेमाघरों में आ जाएगी।

इसके अलावा दिलजीत, अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन फिल्म ‘फिल्लौरी’ में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। फिलहाल वे कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले अपने सिंगिग शो ‘राइसिंग स्टार’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें जज के तौर पर नजर आएंगे।

Latest Bollywood News