1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणविजय सिंह के घर गूंजी किलकारियां, आई नन्ही परी

रणविजय सिंह के घर गूंजी किलकारियां, आई नन्ही परी

 Published : Jan 17, 2017 12:42 pm IST,  Updated : Jan 17, 2017 12:43 pm IST

रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा के घर एक नन्हीं परी आई है। दरअसल प्रियंका ने सोमवार को एक बेटी को जन्म दिया है। यह इन दोनों का पहला बच्चा है। दोनों ही बेहद और खुश और उत्साहित हैं।

rannvijay- India TV Hindi
rannvijay

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और टीवी होस्ट रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा के घर एक नन्हीं परी आई है। दरअसल प्रियंका ने सोमवार को एक बेटी को जन्म दिया है। यह इन दोनों का पहला बच्चा है। दोनों ही बेहद और खुश और उत्साहित हैं। रणविजय ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ अपनी यह खुशी शेयर की। इसके बाद से दुनियाभर से उनके फैंस और दोस्त उन्हें इस खास मेहमान के लिए बधाई दे रहे हैं। रणविजय ने ट्विटर पर लिखा, "भगवान के आशीर्वाद, परिवार और दोस्तों की प्रार्थना व शुभकामनाओं से प्रियंका और मुझे राजकुमारी मिली है।"

उल्लेखनीय है कि ‘रोडीज़’ से चर्चा में आने वाले रणविजय वर्ष 2014 में प्रियंका वोहरा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका मूल रूप से लंदन की रहने वाली हैं। वह बिजनेस करती हैं।

रणविजय इन दिनों युवा आधारित साहसिक रियलिटी टीवी शो 'एमटीवी रोडीज़ राइजिंग' में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री नेहा धूपिया, क्रिकेटर हरभजन सिंह, अभिनेता करण कुंद्रा और अभिनेता प्रिंस नरूला भी दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन