1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर दर्शकों पर जादू चलाने आ रही है ‘दम लगा के हईशा’ की जोड़ी

एक बार फिर दर्शकों पर जादू चलाने आ रही है ‘दम लगा के हईशा’ की जोड़ी

 Published : Jan 17, 2017 02:04 pm IST,  Updated : Jan 17, 2017 02:04 pm IST

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'दम लगा के हईशा' में शानदार अभिनय से दर्शकों की सराहना हासिल करने वाली आयुष्मान और भूमि...

ayush- India TV Hindi
ayush

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'दम लगा के हईशा' में शानदार अभिनय से दर्शकों की सराहना हासिल करने वाली आयुष्मान और भूमि की यह जोड़ी फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण आनंद एल राय के बैनर कलर येलो प्रोडक्शन्स के तले किया जाएगा।

इस बात की जानकारी खुद आयुष्मान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने इस खबर का खुलासा करते हुए अपनी और भूमि की एक तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने लिखा, “अपनी अगली फिल्म के बारे में घोषणा करते हुए उत्साहित हूं। भूमि के साथ ‘शुभ मंगल सावधान’..... आनंद एल राय, इरोज नाउ को धन्यवाद।“ यह फिल्म हिट तमिल हास्य फिल्म ‘कल्याण समयाल साधम’ की हिन्दी रीमेक है जिसका निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना करेंगे। फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में की जाएगी।

फिलहाल आयुष्मान अपनी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। इन दिनों वह ‘बरेली की बर्फी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और राजकुमार राव भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा वह परिणीति चोपड़ा के साथ ‘मेरी प्यारी बिन्दू’ में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन