A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब इस ब्रांड के मोबाइल और लैपटॉप का प्रचार करेंगी दिशा पटानी

अब इस ब्रांड के मोबाइल और लैपटॉप का प्रचार करेंगी दिशा पटानी

एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी अभिनेत्री दिशा पटानी अब स्मार्टफोन और लैपटॉप का कैंपेन करती नजर आएंगी।

disha patani- India TV Hindi
disha patani

 नई दिल्ली: एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी अभिनेत्री दिशा पटानी अब स्मार्टफोन और लैपटॉप का प्रचार करती नजर आएंगी। दिशा पटानी को कंपनी ने आसुस इंडिया के ब्रैंड एंबेसडर के रूप में चुना है। दिशा अब आसुस के लिए लैपटॉप और स्मार्टफोन का प्रचार करती नजर आएंगी।

दिशा ने आसुस से जुड़ने के बारे में कहा, "मैं एक ऐसे बड़े ब्रांड से जुड़ने को लेकर बेहद खुश हूं, जो नया और ट्रेंडी भी है और ये मेरे व्यक्तिव को भी दर्शाता है। मैं ताइवानी ब्रांड परिवार का हिस्सा बनने और भारत में इसकी लोकप्रियता का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्सुक हूं।"

आसुस इंडिया के मार्केटिंग हेड अरिंदम साहा का कहना है कि उन्होंने दिशा को इसलिए चुना है क्योंकि वह खूबसूरत होने के साथ ही आधुनिकता और आत्मविश्वास के साथ-साथ सहजता का प्रतीक भी हैं।

उन्होंने कहा कि दिशा के खुशमिजाज व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और पूरे देश में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए वह हमारे ब्रांड की एंबेसडर बनने के लिए सही हैं।

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News