आयुष्मान खुराना जल्द ही 'बाला', 'गुलाबो सिताबो' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं।
Ayushmann Khurrana in Dream Girl
मुंबई: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं, जिनमें 'बाला', 'गुलाबो सिताबो' और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' शामिल हैं। 'अंधाधुन' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद आयुष्मान की मूवी 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। आयुष्मान की ये फिल्म कमाई के मामले में जल्द ही 'बधाई हो' का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 'ड्रीम गर्ल' जल्द ही 'बधाई हो' के लाइफटाइम कलेक्शन तक पहुंचने वाली है, जो आयुष्मान खुराना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। रिलीज के चौथे हफ्ते में फिल्म ने कुल 135.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
बता दें कि 'ड्रीम गर्ल' 13 सितंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इसमें नुसरत भरूचा और अनू कपूर जैसे उम्दा कलाकारों ने काम किया है।