मुंबई: सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस हैं। उनकी खूबसूरती और अदाओं के सभी कायल हैं। फिल्मों में आने से पहले सारा का वजन ज्यादा था, लेकिन एक्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत से वजन कम किया और अब वो काफी फिट हैं। सारा को अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए डाइट का भी खास ध्यान रखना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद वो कई बार अपनी पसंद का खाना खा लेती हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद सारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।
Related Stories
इस वीडियो में सारा की मां अमृता सिंह नज़र आ रही हैं और उनके सामने बड़ा-सा डोसा रखा है। सारा ने खुद वीडियो शूट किया है, जिसमें वो अपनी मां से मजाक में पूछ रही हैं, 'आज आप ऐसे कैसे खा रहे हो.. क्या गलत हो रहा है।'
वहीं, सारा ने कैप्शन में लिखा है, 'जब मैं और मॉम खाना खाने बाहर निकलते हैं... हम डाइट की भी परवाह नहीं करते.. इस तरह खाना आसान काम नहीं है। #KushtiKiTayari #bharisawari #merimapyaari #sarakishayari'
बता दें कि हाल ही में सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ मैगजीन के कवर पेज पर नज़र आई थीं। 'केदारनाथ' और 'सिंबा' जैसी फिल्मों के बाद सारा जल्द ही 'लव आजकल 2' में दिखाई देंगी। इसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। ये मूवी 14 फरवरी 2020 में रिलीज होगी।
इसके अलावा सारा 'कुली नंबर 1' के रीमेक में भी नज़र आएंगी। इसमें वरुण धवन लीड रोल में हैं। इस फिल्म को वरुण के पिता डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होगी।
Also Read: