1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Day 7 review: शेफाली बग्गा ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया टारगेट, लेकिन सलमान और हिना का ऐसा रहा रिएक्शन

Bigg Boss 13 Day 7 review: शेफाली बग्गा ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया टारगेट, लेकिन सलमान और हिना का ऐसा रहा रिएक्शन

 Published : Oct 07, 2019 11:16 am IST,  Updated : Oct 07, 2019 11:16 am IST

इस बार चार हफ्ते में ही फिनाले आ जाएगा। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को कितनी कड़ी टक्कर देंगे।

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar- India TV Hindi
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को शुरू हुए एक हफ्ते पूरे हो गए। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने रविवार को वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को खुशखबरी दी कि इस वीक कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। ऐसे में सभी ने राहत की सांस ली। सलमान ने कुछ कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई तो हंसी-मजाक भी किया। इस वीकेंड का वार में हिना खान भी घर में दाखिल हुईं और घरवालों को 'BB ka Supermarket' टास्क कराया, जिसमें कई प्रतिभागी इमोशनल हो गए।

सलमान खान ने 'जानम समझा करो' गाने पर एंट्री की। इसके बाद वो घरवालों से रूबरू हुए। अबू मलिक ने गाना गाया, जिसकी तुलना सलमान ने 'ढिंचैक पूजा' के गाने से की। इसके बाद सलमान ने शहनाज गिल से राशनिंग को लेकर कई सवाल किए, जिनके जवाब सुनकर वो खुद अपनी हंसी नहीं रोक सके। इसके बाद उन्होंने घर में ही एक-दूसरे के लिए लिखे गए लेटर्स को पढ़ा। 

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Updates: हिना खान ने 'बहुओं' को दी सलाह, कहा- ये टैग लेकर आगे ना बढ़ें

सलमान ने इसके बाद घरवालों के बीच एक गेम खिलाया, जिसमें सभी के सिर पर गुब्बारे लगे थे और कंटेस्टेंट्स को इन्हें फोड़कर एक-दूसरे की गलतफहमियां दूर करनी थीं। इस गेम में सिद्धार्थ डे की रश्मि देसाई और कोएना मित्रा के साथ बहस भी हुई। वहीं, शेफाली बग्गा ने सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट किया। हालांकि, सलमान इससे सहमत नहीं दिखाई दिए।

इसके बाद सलमान ने इस सीजन के पहले सुल्तानी अखाड़े में सिद्धार्थ शुक्ला और सिद्धार्थ डे को बुलाया। सिद्धार्थ शुक्ला जुबानी और पटखनी दोनों में बड़ी आसानी ने सिद्धार्थ डे को हरा दिया।

फिर स्टेज पर हिना खान की एंट्री हुई। सलमान ने उनसे पूछा कि अगर वो घर में होती तो किस कंटेस्टेंट के साथ उनका कनेक्शन मजबूत होता तो हिना ने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया। इसके बाद हिना घर में बने सुपर मार्केट में दाखिल हुईं और एक-एक करके कंटेस्टेंट्स को अंदर बुलाया। हिना ने सभी के सामने दो ऑप्शन दिए। पहला कि वो सुपर मार्केट से कोई भी सामान लेकर जा सकते हैं या फिर अपने करीबियों का मैसेज सुन सकते हैं। देवोलीना भट्टाचार्या और पारस छाबड़ा ने सामान लेने के विकल्प को चुना और अन्य सभी ने अपने करीबियों के मैसेज सुनने के विकल्प को चुना।

जैसा कि सब जानते हैं कि इस बार चार हफ्ते में ही फिनाले आ जाएगा। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को कितनी कड़ी टक्कर देंगे।

Bigg Boss 13 सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होता है।

Also Read: 

Superstar Singer 2019: प्रीति भट्टाचार्या ने जीता खिताब, ट्राफी के साथ मिला 15 लाख का चेक

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ डे ने कोएना मित्रा को कहा 'मोहल्ले की आंटी', रश्मि देसाई से भी हुई बहस

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन