मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की शुरुआत से ही पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल अपनी क्यूट अदाओं से सभी का दिल जीत रही हैं। शो में एंट्री करते समय उन्होंने स्टेज पर सलमान खान के सामने खुद को 'पंजाब की कैटरीना कैफ' बोला था और खूब हंसी-मजाक भी किया था। इस बार वीकेंड का वार में एक बार फिर सलमान उनके साथ हंसी-मजाक करते दिखाई देंगे।
Related Stories
कलर्स ने ट्विटर पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान शहनाज को 'बुमरो' गाने पर डांस करने को कहते हैं। इस पर शहनाज भी काफी एक्साइटेड हो जाती हैं और डांस करने लगती हैं। बाद में वह पारस छाबड़ा से कहती हैं कि 'तुम ट्रॉफी रख लो, मुझे तो सलमान पिक्चर में काम दे ही देंगे।' इस पर सलमान जवाब देते हैं 'कमाल का इंटेलीजेंस लेवल है।'
बता दें कि शो शुरू होने के बाद ये 'बिग बॉस 13' का पहला वीकेंड का वार है, जिसमें सलमान खान मस्ती करने के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते भी नज़र आएंगे।
Also Read:
Bigg Boss 13: एक बार फिर 'बिग बॉस' में नज़र आएंगी हिना खान, सलमान खान संग शेयर की ये फोटो
रश्मि देसाई को शेफाली बग्गा ने किया था बॉडी शेम, भड़की जरीन खान