Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: एक बार फिर 'बिग बॉस' में नज़र आएंगी हिना खान, सलमान खान संग शेयर की ये फोटो

Bigg Boss 13: एक बार फिर 'बिग बॉस' में नज़र आएंगी हिना खान, सलमान खान संग शेयर की ये फोटो

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Oct 05, 2019 05:45 pm IST, Updated : Oct 05, 2019 05:45 pm IST

हिना खान Bigg Boss 11 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आई थीं। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को कड़ी टक्कर दी थी।

Hina Khan with Salman Khan- India TV Hindi
Hina Khan with Salman Khan

मुंबई: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान Bigg Boss 13 में नज़र आने वाली हैं। दरअसल, वो वीकेंड का वार में बतौर गेस्ट शामिल होंगी। उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के साथ फोटो शेयर कर हिंट दिया है।

हिना ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब मिस खान मिस्टर खान से मिलीं.. सलमान के साथ स्टेज शेयर करना हमेशा बेहतरीन रहा है.. पिछले चार सीजन्स से आपको मिल रही हूं.. #BiggBoss #WeekEndKaWaar'

बता दें कि हिना खान बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ चुकी हैं। Bigg Boss 11 में उन्होंने शिल्पा शिंदे को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन अंत में शिल्पा ने बाजी मारी। 

हिना खान इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। वह जल्द ही फिल्मों और वेब सीरीज में नज़र आने वाली हैं। इन प्रोजेक्ट्स में बिजी रहने की वजह से उन्होंने कुछ दिनों पहले ही एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' को अलविदा कह दिया। इसमें उन्होंने कोमोलिका का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया था। 

Also Read:

रश्मि देसाई को शेफाली बग्गा ने किया था बॉडी शेम, भड़की जरीन खान

Bigg Boss 13 Day 6 Highlights: बिग बॉस में आज लड़कियां करेंगी लड़कों को नॉमिनेट

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement