1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शाहरुख खान ने जब की दूरदर्शन के लिए एंकरिंग, throwbak video हुआ वायरल

शाहरुख खान ने जब की दूरदर्शन के लिए एंकरिंग, throwbak video हुआ वायरल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2019 11:38 am IST,  Updated : Oct 05, 2019 11:39 am IST

शाहरुख खान भले ही इस समय बड़े परदे से दूर हों लेकिन उनके छोटे परदे पर की गई एंकरिंग अब वायरल हो रही है।

shahrukh khan- India TV Hindi
shahrukh khan Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान Shahrukh Khan की शानदार अदायगी के चलते बॉलीवुड ही नहीं  विदेशों में भी करोडों फैंस है। लेकिन पिछले कुछ  समय से शाहरुख फिल्मों से दूर हैं। वो वापसी कब करेंगे इसकी जानकारी तो नहीं मिल पा रही है लेकिन शाहरुख का एक पुराना लेकिन रोचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये वीडियो उस दौर का है जब शाहरुख खान स्टार नहीं थे और दूरदर्शन Doordarshan के  लिए एंकरिंग किया करते थे। 

इस वीडियो में आप शाहरुख खान को एंकर के तौर पर दूरदर्शन के एक संगीतमय कार्यक्रम का संचालन करते हुए देख सकते हैं। शाहरुख शर्ट औऱ बैगी पैंट में एक महिला एंकर के साथ स्टेज पर हैं औऱ वो बता रहे हैं कि अब सिंगर कुमार सानू गीत पेश करने आ रहे हैं।

शाहरुख का ये थ्रोबेक वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है औऱ अब ये सोशल मीडिया पर वायरल viral हो चुका है। शाहरुख ऐसे स्टार हैं जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर अपनी मेहनत के बलबूते पर किया। टीवी सीरियल और एंकरिंग के बाद वो फिल्मों में आए और कड़ी मेहनत से उन्होंने स्टारडट पाई। ऐसे में फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं औऱ उनकी मेहनत की तारीफ की जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।