1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिगड़े हुए बच्चे की तरह इमरान ने छोटी उम्र में ही शुरु कर दिया था ये काम

बिगड़े हुए बच्चे की तरह इमरान ने छोटी उम्र में ही शुरु कर दिया था ये काम

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी हॉरर फिल्म ‘राज रिबूट’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हमारे फिल्म जगत में कई हॉरर फिल्में बन चुकी हैं, अक्सर माता-पिता अपने छोटे बच्चों को ऐसी फिल्में देखने से टोकते हैं। लेकिन हाल ही में...

emraan- India TV Hindi
emraan

कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी हॉरर फिल्म ‘राज रिबूट’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हमारे फिल्म जगत में कई हॉरर फिल्में बन चुकी हैं, अक्सर माता-पिता अपने छोटे बच्चों को ऐसी फिल्में देखने से टोकते हैं। लेकिन हाल ही में इमरान ने बताया है कि वह जब सिर्फ 7 साल के थे तभी से वह हॉरर फिल्में देखते थे।

इसे भी पढ़े:-

इमरान का कहना है कि एक बिगड़े हुए बच्चे की तरह उन्होंने बहुत कम उम्र से ही हॉरर फिल्में देखनी शुरू कर दी। इमरान ने कहा, "एक बिगड़े हुए बच्चे की तरह मैंने सात साल की उम्र से ही हॉरर फिल्में देखनी शुरू कर दी थी। मैं दूसरे व्यक्तियों की तरह डरता नहीं था, लेकिन अब इस भय को महसूस करता हूं।"

वह अपनी आगामी फिल्म 'राज रिबूट' के प्रमोशन के मौके पर कोलकाता पहुंचे। फिल्म के कंटेट के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि इसमें डर और भय के साथ ही लवस्टोरी को भी दिखाया गया है।

उन्होंने कहा, "अब तक जो भी आपने देखा है यह उसके विपरीत है। यह मुख्य रूप से एक प्रेम कहानी है, जो तीन लोगों के व्यक्तिगत संबंधों के चारों ओर घूमती है। लेकिन इसकी मुख्य कहानी हॉरर के बारे में है।"

इसके निर्देशक विक्रम भट्ट हैं। यह फिल्म 'राज' फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी है। इसमें कृति खरबंदा और गौरव अरोड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News