मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक और डांस कोरयोग्राफर फराह खान ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना ली है। आज वह जैकी चैन जैसे सितारों को डांस सीखा रही हैं। उनकी बनाई हुई फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। हाल ही में फराह खान ने आमिर खान का अपने करियर के शुरुआती दिनों में मदद के लिए आभार जताया। फराह ने बॉलीवुड में अपने पहले नृत्य का निर्देशन आमिर की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के गाने 'पहला नशा' के लिए किया था।
इसे भी पढ़े:-
उन्होंने कहा, "'पहला नशा' के लिए नृत्य निर्देशन करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा। यह मेरा पहला गाना था।"
फराह ने बताया, "मैं उस समय चौथी सहायक थी, एक इंसान ने मेरी बहुत मदद की थी और वह आमिर खान थे। उन्होंने मुझे कैमरे के लेंस सहित कई अन्य तकनीकी बातों की जानकारी दी।"
फराह ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि अपने भाई साजिद खान के लिए नृत्य निर्देशन करने में उन्हें सबसे अधिक मुश्किल होती है। उन्होंने कहा, "साजिद के सभी गानों का नृत्य निर्देशन करना मुश्किल होता है, क्योंकि वह मुझे बहुत परेशान करता है। वह सेट पर मुझसे अधिक चिल्लाता है।"
Latest Bollywood News