मुंबई: मशहूर कोरियॉग्रफर और फिल्म प्रोड्यूसर फराह खान ने जैन मुनि तरुण सागर के खिलाफ टिप्पणी करके विवादों में फंसे म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी का समर्थन किया है। ददलानी कुछ दिन पहले जैन मुनि तरुण सागर के के बारे में एक विवादित ट्वीट कर आलोचना के घेरे में आ गए थे। तरुण सागर को हरियाणा सरकार ने बीते शुक्रवार को विधानसभा में 'कड़वे वचन' नाम से एक व्याख्यान देने के लिए निमंत्रित किया था।
इन्हें भी पढ़ें:
- 17 साल बाद काजोल ने बताया, इसलिए की थी अजय देवगन से शादी
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोहेल खान के बारे में कही ये बात
- लॉस एंजेलिस में बसने की अफवाह पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
हरियाणा पुलिस ने जैन मुनि के खिलाफ 'आपत्तिजनक' टिप्पणी करने को लेकर सोमवार को ददलानी और कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फराह खान और विशाल ददलानी 2007 की फिल्म 'ओम शांति ओम' में साथ काम कर चुके हैं। ददलानी के विवादित ट्वीट के बारे में पूछे जाने पर फराह ने कहा, ‘एक दोस्त के तौर पर मैं हर तरह से ददलानी का समर्थन करती हूं। अगर हम कहते हैं कि हमारा देश लोकतांत्रिक है, तो लोगों को जो भी वे कहना चाहें, वह कहने की आजादी होनी चाहिए।"
विशाल ददलानी ने पिछले सप्ताह हरियाणा विधानसभा में जैन मुनि तरुण सागर द्वारा व्याख्यान दिए जाने के खिलाफ ट्विटर पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। विशाल के इस ट्वीट को लेकर ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर लोगों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को भी घेरना शुरू कर दिया था। विवाद बढ़ता हुआ देखर बाद में ददलानी ने माफी मांग ली थी और साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) भी छोड़ दी थी।