1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 17 साल बाद काजोल ने बताया, इसलिए की थी अजय देवगन से शादी

17 साल बाद काजोल ने बताया, इसलिए की थी अजय देवगन से शादी

 Published : Sep 01, 2016 07:32 pm IST,  Updated : Sep 01, 2016 07:32 pm IST

अजय देवगन और कालोज की शादी को लगभग 17 साल हो चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी को रोज बनते-बिगड़ते रिश्तों वाली फिल्मी दुनिया में एक मिसाल के तौर पर गिना जाता है।

काजोल और अजय देवगन।- India TV Hindi
काजोल और अजय देवगन।

मुंबई: अजय देवगन और कालोज की शादी को लगभग 17 साल हो चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी को रोज बनते-बिगड़ते रिश्तों वाली फिल्मी दुनिया में एक मिसाल के तौर पर गिना जाता है। लेकिन हममें से ज्यादातर लोगों को यह बात शायद ही मालूम हो कि जब इन दोनों से शादी की थी तब काजोल अपने करियर में बुलंदियां छू रही थीं जबकि अजय तब उतने मशहूर नहीं हुए थे।

इसे भी पढ़े:-

अपनी शादी के इतने साल बाद अब जाकर काजोल ने पहली बार उस बात का खुलासा किया है जिसकी वजह से वह अजय से शादी करने का मन बना पाईं। काजोल ने कहा कि उस समय शादी का फैसला एक सही कदम था और वह अपने करियर को इसमें बाधा नहीं बनने देना चाहती थीं। काजोल और अजय ने 1999 में शादी की थी और अब उनके दो बच्चे भी हैं। अजय और काजोल की बेटी का नाम नायसा जबकि बेटे का नाम युग है।

काजोल ने कहा, ‘उस समय यह फैसला मेरे लिए बिल्कुल सही था। मैं लगभग साढ़े आठ या नौ सालों से लगातार काम कर रही थी। इसलिए मैंने सोचा कि अब काम से थोड़ी फुर्सत ली जाए और इसे कुछ समय के लिए किनारे रखा जाए।’ काजोल आखिरी बार शाहरुख खान के साथ दिलवाले में दिखी थीं। काजोल और शाहरुख की जोड़ी ने इस फिल्म के पहले भी कई कामयाब फिल्में दी थीं और यह जोड़ी रुपहले पर्दे की सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती है।

अगले पेज पर पढ़िए काजोल ने जीवन में खुश रहने के लिए कैसा फैसला लिया...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन