1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉस एंजेलिस में बसने की अफवाह पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

लॉस एंजेलिस में बसने की अफवाह पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

 Published : Aug 31, 2016 05:39 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 05:39 pm IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड पारी शुरु कर रही है। पिछले काफी वक्त से वह अपना हॉलीवुड करियर बनाने में व्यस्त हैं। इस दौरान मीडिया में इस तरह की खबरें आने लगीं कि प्रियंका ने लॉस एंजेलिस में ही बसने का फैसला कर लिया है।

priyanka- India TV Hindi
priyanka

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड पारी शुरु कर रही है। पिछले काफी वक्त से वह अपना हॉलीवुड करियर बनाने में व्यस्त हैं। इस दौरान मीडिया में इस तरह की खबरें आने लगीं कि प्रियंका ने लॉस एंजेलिस में ही बसने का फैसला कर लिया है। लेकिल हाल ही में उन्होंने मुंबई को ही अपना घर बताते हुए उन सभी खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा दा था कि वह विदेश में बसने वाली हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर इस अफवाह का खंडन करते हुए कहा,"मैं वास्तव में मजेदार खबर के साथ जागी हूं। मैं न्यूयॉर्क में 'क्वांटिको' का फिल्मांकन कर रही हूं। तस्वीर में लॉस एंजेलिस कही नहीं है।"

इसे भी पढ़े:-

अपनी संगीत प्रतिभा का भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवा चुकीं प्रियंका ने हॉलीवुड में छोटे पर्दे का रुख किया और पिछले साल 'क्वांटिको' में एफबीआई एजेंट की भूमिका के साथ अपनी शुरुआत की। 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन में प्रियंका सीआईए एजेंट की भूमिका निभा रही हैं।

पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका, सुपरमॉडल हीदी क्लम द्वारा प्रस्तुत अमेरिकन टीवी सीरीज 'प्रोजेक्ट रन वे' के 15 वें सीजन में मेहमान निर्णायक के रूप में दिखेंगी।

इन दिनों प्रियंका हॉलीवुड में बड़े पर्दे का रुख करने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह जल्द ही फिल्म बेवॉच में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह खलनायिका किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म और टीवी सीरीज के साथ-साथ प्रियंका अमेरिका में पत्रिकाओं के कवर पर और अवॉर्ड समारोहों में भी नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन