1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: प्रियंका ने जोडी फोस्टर संग नए अंदाज में गाया ब्रिटनी का गाना

VIDEO: प्रियंका ने जोडी फोस्टर संग नए अंदाज में गाया ब्रिटनी का गाना

 Published : Aug 23, 2016 02:14 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 02:14 pm IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने में जुटी हैं। उनके अमेरिकी शो क्वांटिकों दर्शकों से सराहना हासिल होने के बाद आज प्रियंका के न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में चाहने वाले हैं।

pc- India TV Hindi
pc

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने में जुटी हैं। उनके अमेरिकी शो क्वांटिकों दर्शकों से सराहना हासिल होने के बाद आज प्रियंका के न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में चाहने वाले हैं। प्रियंका केवल एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक शानदार सिंगर भी हैं। हाल ही में प्रियंका और हॉलीवुड स्टार जोडी फोस्टर ने अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के हिट गीत 'टॉक्सिक' को एक नए अंदाज में गाया।

इसे भी पढ़े:-

प्रियंका और फोस्टर ने इस गीत को दो अलग-अलग संस्करणों में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। प्रियंका ने पूरी मस्ती में इस गीत को गाया जबकि जूडी ने पूरी गंभीरता से इसे गाया। प्रियंका ने इस सोमवार रात को इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा, "टॉक्सिक को फोस्टर, चोपड़ा तरीके से गाया। बहुत मजा आया। जोडी फोस्टर, मुझे उम्मीद है कि हमने ब्रिटनी को गौरवान्वित किया है।" एक वेबसाइट के मुताबिक, ब्रिटनी के नौंवे एल्बम ग्लोरी से पहले इसे लिरीकल इंप्रूव विद लिन हिर्सबर्ग के लिए तैयार किया गया है।"

अभिनय की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन संग नजर आएंगी। प्रियंका सुपरमॉडल हेदी क्लम के शो 'प्रोजेक्ट रनवे' में बतौर जज भी हिस्सा लेंगी। इसके अलावा इन दिनों अपने अमेरिकी लोकप्रिय शो 'क्वांटिको' के सीजन-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका ने कहा था कि उनके लगातार काम करते रहने की क्षमता के कारण भारतीय जीन्स हैं। अपनी फिल्म 'बेवॉच' को लेकर प्रियंका ने कहा था कि उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का सबसे अच्छा हिस्सा है इस फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया खलनायिका का किरदार।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन