1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'प्रोजेक्ट रनवे' में निर्णायक बनी प्रियंका चोपड़ा

'प्रोजेक्ट रनवे' में निर्णायक बनी प्रियंका चोपड़ा

 Published : Aug 09, 2016 02:33 pm IST,  Updated : Aug 09, 2016 02:34 pm IST

अमेरिकी टीवी श्रृंखला 'प्रोजेक्ट रनवे' के 15वें संस्करण में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra

मुंबई: अमेरिकी टीवी श्रृंखला 'प्रोजेक्ट रनवे' के 15वें संस्करण में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा शो के अतिथि निर्णायकों में शामिल होंगी। प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्री, गायक और 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता भी हैं। शो नवोदित डिजाइनर्स पर केंद्रित है। जिन्हें न्यूयॉर्क फैशन वीक में संग्रह पेश करने का मौका दिया जाता है।

 इसे भी पढ़े:-

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इस खबर का खुलासा करते हुए शो की मेजबान सुपरमॉडल हीदी क्लम और निर्णायकों नीना गार्सिया, जैक पोसेन और जॉर्जिया चैपमैन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "नमस्ते !! 'प्रोजेक्ट रनवे' पर। शीघ्र आ रही हूं।

'प्रोजेक्ट रनवे' सीजन 15! नीना गार्सिया, जैक पोसेन, हीदी क्लम और जॉर्जिया चैपमैन।" यह दूसरा मौका है जब प्रियंका किसी अंतर्राष्ट्रीय टीवी शो में दिखाई देंगी। अभिनेत्री इससे पहले अमेरिकी शो 'क्वोंटिको' में अपने किरदार से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर चुकी हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन