1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने बताया ‘बेवॉच’ में अपना किरदार

प्रियंका चोपड़ा ने बताया ‘बेवॉच’ में अपना किरदार

 Published : Aug 16, 2016 02:53 pm IST,  Updated : Aug 16, 2016 02:53 pm IST

प्रिंयका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने में व्यस्त हैं। अमेरिकी शो 'क्वांटिकों' से उन्होंने खूब सराहना बटोरी है। प्रियंका आज उस मुकाम पर जहां उन्हें पूरी दुनिया पर पहचाना जाता है और दुनियाभर में उनके प्रशंसक मौजूद है।

pc- India TV Hindi
pc

न्यूयार्क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने में व्यस्त हैं। अमेरिकी शो 'क्वांटिकों' से उन्होंने खूब सराहना बटोरी है। प्रियंका आज उस मुकाम पर जहां उन्हें पूरी दुनिया पर पहचाना जाता है और दुनियाभर में उनके प्रशंसक मौजूद है। फिलहाल वह अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म से वह हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म में खलनायिका के रूप में नजर आएंगी। न्यूयार्क से ट्वीटर पर हाल ही में आयोजित ऑनलाइन बातचीत में अभिनेत्री ने फिल्म में अपने चरित्र के बारे में जानकारी साझा की है।

इसे भी पढ़े:- तन्मय भट्ट ने प्रियंका को कहा 'Chopruh', भड़के फैंस

'क्वांटिको' की अभिनेत्री ने बताया कि यह एक हास्य प्रधान फिल्म है और इसमें उसने एक खलनायिका की भूमिका अदा की है। प्रियंका ने फिल्म में मुख्य खलनायिका की भूमिका अदा की है। यह फिल्म मई 2017 में प्रदर्शित होगी।

फिल्म के सफल होने को लेकर प्रियका आश्वस्त नजर आ रही हैं। बेवॉच 90 के दशक में इसी नाम से बने धारावाहिक का फिल्मी रीमेक है।

फिलहाल प्रियंका इन दिनों अपने अमेरिकी लोकप्रिय शो क्वांटिको के सीजन-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका ने कहा कि उनके लगातार काम करते रहने की क्षमता के कारण भारतीय जीन्स हैं। अपनी फिल्म 'बेवॉच' को लेकर प्रियंका ने कहा था कि उनकी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का सबसे अच्छा हिस्सा है इस फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया खलनायिका का किरदार।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन