1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर फराह ने क्यों कहा कि, उनके पास सलमान के लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं

आखिर फराह ने क्यों कहा कि, उनके पास सलमान के लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं

 Published : Aug 15, 2016 02:33 pm IST,  Updated : Aug 16, 2016 11:14 am IST

सलमान खान की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ की सफलता के बाद वह अपना आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी निर्धारित समय से एक दिन पहले ही खत्म कर दी है।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ की सफलता के बाद वह अपना आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी निर्धारित समय से एक दिन पहले ही खत्म कर दी है। सलमान के बारे में कहा जाता है कि वह अपने करियर के उस मुकाम पर हैं जहा वह फिल्म की सफलता की गारंटी बन गए हैं। आज हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है और लगभग हर सितारा उनकी फिल्म में उनके साथ काम करना चाहता है। लेकिन हाल ही में जब फराह खान से दबंग खान को अपनी फिल्म में लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास सलमान के लिए स्क्रिप्ट नहीं है।

इसे भी पढ़े:-

सलमान के लिए 'मुन्नी बदनाम' और 'फेविकॉल' जैसे सुपरहिट गाने कोरियोग्राफ करने वालीं फराह खान का कहना है कि उनके पास कोई स्क्रिप्ट नहीं है जिसकी पेशकश वह सुपरस्टार सलमान को कर सके। फराह इससे पहले शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेता को निर्देशित कर चुकी हैं।

सलमान को निर्देशित करने के सवाल पर फराह ने कहा, "मैं नहीं जानती। मेरे पास उनके लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं है और न ही उनके लिए कोई स्क्रिप्ट लिख रहीं हूं।" उन्होंने कहा, "सलमान और मैं काफी वर्षो से एक-दूसरे को जानते हैं। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और जब भी हमने साथ काम किया है, वह हिट रहा है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन