1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शनाया के बोल्ड सीन्स करने पर क्या होगा पिता संजय कपूर का रिएक्शन? मां महीप कपूर ने किया खुलासा

शनाया के बोल्ड सीन्स करने पर क्या होगा पिता संजय कपूर का रिएक्शन? मां महीप कपूर ने किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ऐसा बताया जा रहा है वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।

sanjay kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SANJAY KAPOOR शनाया के बोल्ड सीन्स करने पर क्या होगा पिता संजय कपूर का रिएक्शन? 

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ऐसा बताया जा रहा है वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। जब से करण जौहर ने बॉलीवुड में शनाया कपूर को लॉन्च करने का ऐलान किया था, तब से यह स्टार किड चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने अपनी बेटी के फिल्मी प्रोजेक्ट को लेकर कई बातों का खुलासा किया।

हाल ही में एक अंग्रेजी वेब साइट को दिए इंटरव्यू में शनाया के फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। 

ये पूछे जाने पर कि यदि शनाया फिल्मों में किसी तरह की बोल्ड सीन करती हैं तो उनके पिता का क्या रिएक्शन होगा। इस पर महीप कपूर ने बताया कि इस सीचुएशन पर भले ही संजय को आश्चर्य हो, लेकिन वह बेटी के करियर में बिल्कुल भी हस्तक्षेप नहीं करते।  

उल्लेखनीय है कि जब से इस बात का खुलासा हुआ कि करण जौहर अपनी टैलेंट कंपनी में शनाया कपूर को भी शामिल किया हैं उसके बाद से ही चर्चा उठने लगी कि शनाया मशहूर निर्माता-निर्देशक की किसी फिल्म में नजर आ सकती हैं।

हालांकि, करण जौहर की तरफ से इस बारे में किसी प्रोजेक्ट को लेकर घोषणा नहीं की गई है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि जब भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से बनाई गई होगी।

यहां पढ़ें

सलमान खान ने 'राधे' की रिलीज से पहले फैंस से की अपील, 'नो पाइरेसी प्लीज'

कोविड पेशेंट्स के लिए बेड खोजने में मदद के लिए आगे आए अर्जुन बिजलानी

ऋतिक रोशन ने ट्विंकल खन्ना को कहा धन्यवाद, जानिए वजह

Latest Bollywood News