1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने 'राधे' की रिलीज से पहले फैंस से की अपील, 'नो पाइरेसी प्लीज'

सलमान खान ने 'राधे' की रिलीज से पहले फैंस से की अपील, 'नो पाइरेसी प्लीज'

 Published : May 12, 2021 06:37 pm IST,  Updated : May 12, 2021 07:29 pm IST

सलमान खान ने फैंस से इस ईद ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को केवल प्लेटफॉर्म पर देखने का लिया वादा. फैंस से पाइरेसी न करने का अनुरोध किया।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान ने 'राधे' की रिलीज से पहले फैंस से की अपील Image Source : INSTAGRAM- SALMAN KHAN

सलमान खान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' एक प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से सिर्फ एक दिन दूर है और ऐसे में उत्सुकता अपने चरम पर है। रिलीज से पहले, सलमान खान ने सभी से राधे को प्लेटफॉर्म पर देखने और मनोरंजन में पाइरेसी नहीं करने के लिए कमिटमेंट लेते हुए एक विशेष वीडियो साझा किया है। 

मुकेश खन्ना के मौत की उड़ी अफवाह, अभिनेता ने कहा-'मैं बिल्कुल ठीक हूं'

सलमान खान ने उल्लेख किया है कि एक फिल्म बनाने के लिए कितने लोग प्रयास करते हैं, इसलिए यह बहुत परेशान करता है जब कुछ लोग उस फिल्म का आनंद लेने के लिए पाइरेसी करने लगते हैं। सलमान को उनके द्वारा की गई कमिटमेंट्स के लिए जाना जाता है और वह राधे को ईद पर रिलीज़ करने की अपनी नवीनतम कमिटमेंट पर कायम हैं। 

 KBC 13: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, इन 4 स्टेप्स को फॉलो कर हॉट सीट तक पहुंचने का पाएं मौका

अब सुपरस्टार ने अपने प्रशंसकों से सही मंच पर फिल्म का आनंद लेने का कमिटमेंट लिया है और इस ईद मनोरंजन में पाइरेसी न करने की बात कही है। 

सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन