1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मुकेश खन्ना के मौत की उड़ी अफवाह, अभिनेता ने कहा-'मैं बिल्कुल ठीक हूं'

मुकेश खन्ना के मौत की उड़ी अफवाह, अभिनेता ने कहा-'मैं बिल्कुल ठीक हूं'

 Published : May 12, 2021 01:21 pm IST,  Updated : May 12, 2021 01:21 pm IST

घर-घर में शक्तिमान के नाम से मशहूर हुए मुकेश खन्ना इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें उड़ी हैं।

mukesh khanna - India TV Hindi
मुकेश खन्ना  Image Source : INSTAGRAM/IAMMUKESHKHANNA

घर-घर में 'शक्तिमान' के नाम से मशहूर हुए मुकेश खन्ना इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें उड़ी है। इस खबर ने उनके फैंस को भी काफी हैरान किया है। मौत की अफवाह उड़ाने पर मुकेश खन्ना ने लोगों पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने अपनी सेहत के बारे में भी जानकारी दी है। मौत की अफवाह उड़ने के बाद एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें ऐसी खबरों का खंडन किया है। साथ ही फर्जी खबरें चलाने वालों की निंदा भी की है। मुकेश खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

रवीना टंडन ने शेयर की ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की तस्वीर

वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कहा,- 'मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं, पता नहीं कि किन लोगों ने ऐसी अफवाहें उड़ाई हैं। मैं बिल्कुल ठीक हूं और जब आप लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं तो मुझे क्या हो सकता है। मेरे बारे में अफवाह फैला देते है। यही दिक्कत है सोशल मीडिया की। सभी का बहुत बहुत शुक्रिया मेरी इतनी चिंता करने के लिए। मुझे कई लोगों के फोन आ रहे हैं। आप सभी का शुक्रिया।'

वीडियो के अलावा मुकेश खन्ना ने एक पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को पकड़कर मारने की बात कही है। मुकेश खन्ना ने पोस्ट में लिखा,- 'मैं पूरी तरह से ठीक हूं, यह अफवाह फैलाने वाले किलेश के बाशिंदे होते हैं। इनको पकड़ कर मारना चाहिए, आप सब की दुआ से और भगवान की दया से मैं स्वस्थ हूं, ख्याल रखें।'

बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' का डांस देख फैंस हुए चकित, बोले - इतनी बड़ी हो गई!

बता दें कि मुकेश खन्ना कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अपने शानदार अभियन की छाप छोड़ चुके हैं। लेकिन, उन्हें असली पहचान 'शक्तिमान' और पौराणिक सीरियल 'महाभारत' से मिली थी। 'महाभारत' में उन्होंने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

पढ़ें एंटरटेनमेंट से जुड़ी अन्य खबरें- 

महामारी के बीच अपने काम को मिस कर रही हैं रवीना टंडन

अप्रैल में कोरोना संक्रमित थीं सलमान खान की बहन अर्पिता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन