1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना टंडन ने शेयर की ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की तस्वीर

रवीना टंडन ने शेयर की ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की तस्वीर

 Published : May 12, 2021 12:01 pm IST,  Updated : May 12, 2021 12:01 pm IST

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। यह फोटो ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की है।

raveena tandon - India TV Hindi
रवीना टंडन  Image Source : INSTAGRAM/OFFICIALRAVEENATANDON

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन फिल्मों सो भले ही दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के लिए आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। रवीना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करके यादें ताजा की हैं। यह फोटो ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की है। जिसमें बेबी रवीना मुस्कुराहते हुए नजर आ रही हैं। 

रवीना टंडन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हीरा मिल गया, लेकिन थोड़ा लेट। जूही बब्बर ये फोटो ढूंढने के लिए शुक्रिया। चिंटू अंकल अपनी ऑटोबायोग्राफी के लिए मुझसे इस तस्वीर के बारे में पूछते रहते थे। पता नहीं कैसे मुझे ये ऑरिजिनल तस्वीर खो गई थी। अब मिल गई है। तो ये मैं हूं जो चिंटू अंकल के साथ उनकी शादी में खड़ी हूं। काश मुझे ये तस्वीर पहले मिल गई होती।

'राधे' की रिलीज से पहले यहां जानें फिल्म के कैरेक्टर्स की डीटेल्स

एक्ट्रेस की ओर से शेयर की हुए इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस इमोशनल हो गए हैं। उनके फैंस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- मुझे लगता है मैम ये सबसे यादगार और प्यारा शूट है। जूही मैम को शुक्रिया उन्होंने इस पल को ढूंढा। आप बहुत प्यारी लग रही हो। रवीना टंडन के इस पोस्ट को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। 

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल से मांगा काम

बता दें कि ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। एक्टर के निधन के शोक से उनके फैंस अभी तक बाहर नहीं आ पाए हैं। उनके फैंस और परिवार वाले अक्सर उनकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

महामारी के बीच अपने काम को मिस कर रही हैं रवीना टंडन

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन जल्द ही पैन इंडिया फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है और फिल्म से रवीना फर्स्ट लुक भी शेयर किया जा चुका है। वह फिल्म में एक राजनेता के किरदार में नजर आने वाली हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन