1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' का डांस देख फैंस हुए चकित, बोले - इतनी बड़ी हो गई!

बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' का डांस देख फैंस हुए चकित, बोले - इतनी बड़ी हो गई!

 Published : May 11, 2021 03:43 pm IST,  Updated : May 11, 2021 03:43 pm IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सलमान और छोटी मुन्नी की बॉन्डिंग ने फैन्स का दिल जीता था।

Salman Khan, Harshaali Malhotra- India TV Hindi
बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' का डांस देख फैंस हुए चकित Image Source : INSTAGRAM/HARSHAALI MALHOTRA

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सलमान और छोटी मुन्नी की बॉन्डिंग ने फैन्स का दिल जीता था। अब इस फिल्म में छोटी मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा बड़ी हो गई हैं।

वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और अपने नए वीडियो और तस्वीरें फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। उन्होंने अब इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह करीना कपूर खान के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

हर्षाली मल्होत्रा ​​का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सभी को बहुत पसंद भी आ रहा है। 

छोटी मुन्नी के इस अंदाज को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस अपने कंमेंट्स में हर्षाली की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'मुन्नी इतनी बड़ी हो गई है' जबकि अन्य यूजर्स डांस वीडियो पर प्यार की बौछार करते नजर आते हैं। बता दें 2014 की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के बाद से हर्षाली किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं दी।

फिल्म बजरंगी भाईजान को कबीर खान की तरफ से डायरेक्ट किया था, फिल्म में सलमान खान और हर्षाली मल्होत्रा के अलावा करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन