फिल्म 'शकीला' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया। पोस्टर में रिचा चड्डा गहनों से ढकी नजर आ रही हैं। यह रिचा चड्डा की मोस्ट अवेटिड फिल्म है। रिचा इस फिल्म में साउथ की मशहूर एडल्ट एक्ट्रेस शकीला का किरदार निभाती नजर आएंगी। शकीला ने शुरुआत छोटे-छोटे रोल से की थी जिसके बाद वह एक बड़ी स्टार बन गई थीं। एक समय में उनका करियर इतनी ऊंचाई पर था कि कोई भी एक्टर उनकी फिल्म के साथ अपनी फिल्म की रिलीजिंग डेट नहीं रखता था।
'शकीला' के पोस्ट में फिल्म और उसकी टैग लाइन दी गई है। 'नॉट ए पॉर्न स्टार'। लोगों के दिमाग में शकीला की एक पॉर्न स्टार वाली इमेज है जिसे दूर करते हुए फिल्म में एक महिला के सुपरस्टार बनने की कहानी के बारे में बताया गया है।
फिल्म के डायरेक्टर इंद्रजीत लंकेश ने शकीला की बायोपिक में उनके जीवन और बढ़ते करियर के बारे में बताया है। फिल्म में रिचा चड्डा शकीला का रोल निभा रही हैं। फिल्म में उनकी परफार्मेंस देखने को मिल सकती है।
फिल्म शकीला के बारे में रिचा चड्डा ने कहा कि- 'वह एक बहादुर महिला हैं। जिसने बिजनेस के मानदंडों का उल्लंघन किया। मगर उनकी कहानी इससे भी ज्यादा है जिसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। मुझ पर साथ में फिल्म की टीम की उनका रोल सही तरीके से निभाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।'
उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि फिल्म अगले साल तक बन जाएगी। हमने कहानी में वास्तविकता रखी है। इसमें शकीला ने अपने जीवन के बारे में बताने में मदद की है जिससे हम वास्तविक कहानी बता सकें।
फिल्म को इंद्रजीत लंकेश के साथ मैजिक सिनेमा और योद्धा एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
तैमूर की शक्ल का सॉफ्ट टॉय आया मार्केट में, तस्वीरें हुई वायरल
दीपिका पादुकोण को फोटोग्रॉफर्स ने कहा 'भाभीजी', देखिए एक्ट्रेस का रिएक्शन
Latest Bollywood News