1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर की शक्ल का सॉफ्ट टॉय आया मार्केट में, तस्वीरें हुई वायरल

तैमूर की शक्ल का सॉफ्ट टॉय आया मार्केट में, तस्वीरें हुई वायरल

 Published : Nov 20, 2018 03:03 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 03:03 pm IST

छोटे नवाब तैमूर अली खान की शक्ल के सॉफ्ट टॉय मार्केट में मिलने लगे हैं। फोटोज हो रही हैं वायरल।

Taimur ali khan- India TV Hindi
Taimur ali khan Image Source : INSTAGRAM/SAIF ALI KHAN

सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। तैमूर की फैन फॉलोइंग सैफ और करीना से ज्यादा है। तैमूर की क्यूटनेस लोगों को कापी पसंद है जिसकी वजह से तैमूर की एक फोटो लाखों लाइक्स आ जाते हैं। फोटो के साथ अब मार्केट में तैमूर की शक्ल का सॉफ्ट टॉय भी मिलने लगा है।

सोशल मीडिया पर एक सॉफ्ट टॉय की तस्वीर वायरल हो रही है जो बिल्कुल तैमूर की तरह है। ट्विटर पर अश्विनी रेड्डी ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में एक सॉफ्ट टॉय है जो बिल्कुल तैमूर की तरह लग रहा है।

अश्विनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये टॉय केरला की एक दुकान में बिक रहा है।

अभी तक इस सॉफ्ट की कीमत किसी को पता नहीं है। मगर यह फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।

हाल ही में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करन में सैफ ने बताया कि- तैमूर की एक तस्वीर जो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाती है। उसकी कीमत 1500 रुपए प्रति फोटो है। सैफ को यह बात उनके ससुर रणधीर कपूर ने बताई थी। साथ ही सैफ ने मजाक में कहा कि अगर उन्हें तैमूर के माध्यम से पैसा कमाने को मिले तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

कॉफी विद करन में सैफ के साथ गई सारा ने यह भी बताया कि तैमूर उन्हें क्या कहकर बुलाते हैं। सारा ने बताया कि तैमूर करीना को अम्मा, सैफ को अब्बा उनके भाई इब्राहिम को भाई और सारा को गोल कहकर बुलाते हैं। सारा को गोल कहकर बुलाने के पीछे का कारण सारा को भी नहीं पता है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

इस लाइलाज़ बीमारी की वजह से कभी 96 किलो की थीं सारा अली खान, अपना ही वीडियो देखकर हंस पड़ीं

क्या आप जानते हैं सैफ की सेकंड वाइफ करीना कपूर को क्या कहकर बुलाती हैं सारा अली खान?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन