1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आप जानते हैं सैफ की सेकंड वाइफ करीना कपूर को क्या कहकर बुलाती हैं सारा अली खान?

क्या आप जानते हैं सैफ की सेकंड वाइफ करीना कपूर को क्या कहकर बुलाती हैं सारा अली खान?

 Published : Nov 20, 2018 01:17 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 01:30 pm IST

सारा अली खान अपने पिता की दूसरी पत्नी करीना कपूर को मां और छोटी मां कहकर नहीं बुलाती हैं।

sara ali khan and kareena kapoor- India TV Hindi
sara ali khan and kareena kapoor Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सारा अली खान बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म केदारनाथ 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस दौरान वह मूवी के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में नजर आई थी। जहां उनके परिवार से जुड़े कई सवाल करण ने उनसे पूछे। शो में सारा के करीना के साथ रिश्ते के बारे में बात हुई। कुछ समय पहले करीना और सारा की गले मिलते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। करण से बात के दौरान सारा ने बताया कि कैसे अमृता ने उन्हें सैफ और करीना की शादी के लिए तैयार किया था।

सारा अपने माता-पिता की तारीफ करते हुए कहां कि सैफ अली खान, करीना कपूर और अमृता सिंह ने शुरु से ही सभी चीजों को ठीक रखा था। सारा ने यह भी बताया कि वह करीना को मां, छोटी मां या आंटी क्यों नहीं कहती हैं।

सारा ने बताया कि करीना ने कहा था और कहती हैं कि तुम्हारी मां हैं और वह बहुत अच्छी हैं। मैं चाहती हूं की हम दोस्त बनें। सारा ने इसके साथ ही कहा कि सैफ ने उन्हें कभी नहीं कहा कि यह तुम्हारी दूसरी मां हैं।

जब करण जौहर ने सारा से कहा कि तुम करीना कपूर खान को छोटी मां क्यों नहीं कहती हो। तो सारा ने कहा नहीं कभी नहीं। अगर मैं करीना को छोटी मां कहूंगी तो उन्हें खुद अजीब लगेगा।

सैफ ने इसी बात पर मजाक उड़ाते हुए कहा कि अगर तैमूर भी करीना को मां कहेगा तो उन्हें अच्छा नहीं लगेगा।

सारा अली खान अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' ने डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सारा अली खान के अपोजित सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं।

Also Read:

दीपिका पादुकोण को फोटोग्रॉफर्स ने कहा 'भाभीजी', देखिए एक्ट्रेस का रिएक्शन

दूसरी शादी करने से पहले सैफ ने एक्स वाइफ अमृता को लिखा था लेटर, करीना ने पढ़कर किया था अप्रूव

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन