1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण को फोटोग्रॉफर्स ने कहा 'भाभीजी', देखिए एक्ट्रेस का रिएक्शन

दीपिका पादुकोण को फोटोग्रॉफर्स ने कहा 'भाभीजी', देखिए एक्ट्रेस का रिएक्शन

 Published : Nov 20, 2018 12:28 pm IST,  Updated : Nov 20, 2018 12:32 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को शादी की है।

दीपिका-रणवीर- India TV Hindi
दीपिका-रणवीर Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में शादी की है और दोनों अपने रिसेप्शन के लिए मुंबई से बैंग्लोर रवाना हो चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर आज सुबह दोनों स्पॉट हुए थे। बैंगलोर में दीपिका के मम्मी पापा की तरफ से शादी का रिसेप्शन है, यहां दीपिका के रिश्तेदार शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर दीपिका वाइट सूट में नजर आईं, उनके साथ रणवीर ने भी मैचिंग कुर्ता पैजामा पहना था। फोटोग्राफर्स जब दीपिका और रणवीर की तस्वीरें ले रहे थे तो दीपिका को भाभीजी कहकर बुला रहे थे, दीपिका ने जब यह सुना तो वो नई दुल्हन की तरह शर्माकर मुस्कुराने लगी, देखिए वीडियो...

दीपिका ने हाथों में लाल चूड़ा और कानों में बड़े इयररिंग्स पहने थे। दीपिका के गले में मंगलसूत्र भी था, बताया जा रहा है यह मंगलसूत्र 20 लाख का है।

दीपिका-रणवीर
Image Source : YOGEN SHAHदीपिका-रणवीर

दीपिका-रणवीर
Image Source : YOGEN SHAHदीपिका-रणवीर

बता दें, दोनों ने 14 और 15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी रचाई थी। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के लोग शामिल थे, महज 30-40 लोगों की मौजूदगी ने दोनों सात फेरे लिए।

इससे पहले जब दोनों इटली से इंडिया लौटे तो रणवीर अपनी दुल्हन दीपिका का खूब ख्याल रख रहे थे। दोनों के फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर एकत्र हो गई, दोनों के लिए एयरपोर्ट से बाहर जाना मुश्किल हो रहा था। इन सभी के बीच रणवीर एक अच्छे पति की तरह भीड़ से बाहर निकालकर ले गए। दोनों ने रणवीर सिंह के घर पहुंचने के बाद फैंस औहर मीडिया का शुक्रियादा भी किया।  इस दौरान दीपिका क्रीम कलर के कुर्ते और पजामा में लाल दुप्पटा ली हुई थीं। तो वहीं रणवीर ने क्रीम कलर का कुर्ता पजामा के सात लाल रंग की जैकेट पहनी हुई थी।

 

Also read:

दीपिका और रणवीर की शादी में आई मुसीबत, इस नियम का हुआ है उल्लंघन

जर्नलिस्ट पर भड़कीं प्रीति जिंटा, #MeToo मूवमेंट पर उनके इंटरव्यू को तोड़ मरोड़कर पेश करने का लगाया आरोप

सलमान खान के स्टाफ को धमकाने वाले व्यक्ति को प्रयागराज में किया गया गिरफ्तार 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन