1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. स्टाइलिश दीवा करीना कपूर ने शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की ड्रेस को किया कॉपी, देखें फोटो

स्टाइलिश दीवा करीना कपूर ने शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की ड्रेस को किया कॉपी, देखें फोटो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2018 08:21 am IST,  Updated : Nov 14, 2018 08:28 am IST

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश दीवा करीना कपूर अपनी एक रेड ड्रेस की वजह से ट्रोल हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ठीक एक साल पहले शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने ठीक वैसा ही उसी डिजाइन में व्हाइट कलर के ड्रेस में नजर आईं थी।

kareena kapoor and mira rajput- India TV Hindi
kareena kapoor and mira rajput

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश दीवा करीना कपूर अपनी एक रेड ड्रेस की वजह से ट्रोल हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ठीक एक साल पहले शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने ठीक वैसा ही उसी डिजाइन में व्हाइट कलर के ड्रेस में नजर आईं थी। करीना कपूर की रेड ड्रेस वाली फोटो तब वायरल हुई थी जब वह अपनी कजिन्स के साथ लंच डेट पर नजर आई थी। उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज देख हर कोई कायल हो गया है।

वैसे तो करीना हमेशा ही अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। न जाने कितनी  लड़कियां उनके फैशन सैंस की दीवानी है और उन्हें फॉलो करती हैं, लेकिन कजिन्स के साथ लंच डेट में जो बेबो ने ड्रेस पहनी वह सबको पसंद तो आ रही है। इतना ही नहीं उनकी इस ड्रेस की चर्चा हर तरफ जोरों पर है।

दरअसल करीना ने इस दौरान H&M ब्रांड की रेड लेस ड्रेस कैरी की हुई है, जिसमें वह बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए करीना ने पोनी टेल और रेड लिपस्टिक लगा रखी है। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक बैग कैरी किया हुआ है, लेकिन उनकी इस ड्रेस की चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही है क्योंकि इसी सेम ड्रेस में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत पहले नजर आ चुकी हैं।

mira rajput
mira rajput

आपको बता दें ठीक एक साल पहले मसाबा गुप्ता की ब्राइडल शावर पार्टी में मीरा बिल्कुल सेम ड्रेस व्हाइट कलर में पहने स्पॉट हुई थीं। उन्होंने इस ड्रेस को बहुत अच्छे से कैरी किया हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए मीरा ने मैचिंक हील्स पहने हुए थे। बात करें हेयरस्टाइल की तो उन्होंने पोनी टेल बनाई हुई थी। आपको बता दें, लंच डेट पर करीना के साथ अरमान जैन और रिद्धिमा कपूर थे। रिद्धिमा ने इस लंच डेट की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, कजिन लंच, यहां करिश्मा कपूर और निखिल नंदा को मिस किया।

मलाइका अरोड़ा दिखीं स्टाइलिश अंदाज में, इस Moschino ब्रांड के नेकलेस की कीमत सिर्फ 1600 रुपए

क्या दीपिका पादुकोण अपनी शादी में पहन सकती हैं सब्यसाची के डिजाइन की हुई साड़ी

मलाइका अरोड़ा दिखीं स्टाइलिश अंदाज में, इस Moschino ब्रांड के नेकलेस की कीमत सिर्फ 1600 रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल