1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आप जानते हैं कितने में बिकती है तैमूर अली खान की एक तस्वीर?

क्या आप जानते हैं कितने में बिकती है तैमूर अली खान की एक तस्वीर?

 Published : Nov 19, 2018 02:20 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 02:23 pm IST

करण जौहर के चैट शो कॉफ विद करन में सैफ अली खान ने बताई तैमूर की एक तस्वीर की कीमत।

Taimur ali khan- India TV Hindi
Taimur ali khan Image Source : INSTAGRAM/SAIF ALI KHAN

मुंबई: स्टारकिड तैमूर अली खान किसी स्टार से कम नहीं है। उसकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है और सबकी वाह-वाही भटोरती है। तैमूर की तस्वीरें करीना और सैफ की फोटोज से ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग अपने माता-पिता से भी ज्यादा है। पर क्या आपको पता है तैमूर की एक फोटो कितने में बिकती है। अगर नहीं तो आइए हम आपको इस बारे में बताते हैं।

हाल ही में सैफ अली खान और सारा अली खान करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करन में गए थें। जहां पर सैफ से तैमूर से जुड़े करण ने कई सवाल किए। सवालों का जवाब देते हुए सैफ ने बताया कि तैमूर की जो भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं उनकी कीमत 1500 रूपए प्रति फोटो होती है। सैफ को इस बात की जानकारी उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी थी।

इसी बात पर मजाक बनाते हुए सैफ ने कहा कि अगर तैमूर के माध्यम से उन्हें पैसा कमाने को मिलता है तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है।

'कॉफी विद करन'  में सैफ के साथ गई सारा ने अपनी तैमूर के साथ बॉंडिंग के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह तैमूर के साथ बहुत एंजाय करती हैं। साथ ही बताया कि तैमूर उन्हें किस नाम से पुकारते हैं। सारा ने बताया कि तैमूर करीना को अम्मा, सैफ को अब्बा और उनके भाई इब्राहिम को भाई कहकर बुलाते हैं मगर उन्हें गोल कहकर पुकारते हैं। तैमूर के उन्हें गोल कहने के पीछे का कारण खुद सारा को नहीं पता है।

इन दिनों सारा अपनी आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन में बिजी हैं। सारा की फिल्म केदारनाथ 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Also Read:

जर्नलिस्ट पर भड़कीं प्रीति जिंटा, #MeToo मूवमेंट पर उनके इंटरव्यू को तोड़ मरोड़कर पेश करने का लगाया आरोप

जल्द ऑफएयर होने वाला है केबीसी 10, अमिताभ ने शूट किया आखिरी एपिसोड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन