बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा आलिया भट्ट(Alia Bhatt) आज 26 साल की हो गई हैं। आलिया ने अपने करियर की शुरूआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब', 'राज़ी' जैसी कई फिल्में की हैं जिनमें उनकी एक्टिंग शानदार रही है। आलिया के बर्थ डे पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बर्थ डे विश किया है।
आलिया के पिता महेश भट्ट, और मां सोनी राज़दान और दोस्त विक्की कौशल, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, सारा अली खान और सोनम कपूर से लेकर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
महेश भट्ट ने आलिया के बर्थ डे पर उनके बचपन की एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह बहुत क्यूट लग रही हैं और मम्मा बोल रही हैं।
करण जौहर ने आलिया के बर्थ डे पर उनकी आने वाली फिल्म कलंक का एक पोस्टर शेयर किया है।
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of priyanka chopra instagram story
Image Source : INSTAGRAMscreenshot of sara ali khan instagram story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Sonam kapoor instagram story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Vicky kaushal instagram story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of katrina kaif instagram story
आलिया ने देर रात अपनी फैमिली पापा महेश भट्ट मां सोनी राजदान, अपने कुछ खास दोस्तों और बेस्ट फ्रेंड मसाबा के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें आलिया की फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, संजय दत्त, माधुर दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाले हैं। इसके बाद रणबीर कपूर के साथ उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी। फिल्म का लोगो रिलीज किया जा चुका है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
दीपिका पादुकोण वॉग यूएस के कवर पेज पर छाईं!
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का देशभक्ति से भरपूर गाना 'तेरी मिट्टी' हुआ रिलीज
Latest Bollywood News