शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सहित इन बड़े सितारों ने गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी एक्ट्रेस शिल्फा शेट्टी ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने घर में भगवान गणेश की धूमधाम से स्थापना की है। शिल्पा हर साल धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाती हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी हर साल अपने घर गणपति बप्पा की रीति- रिवाज के साथ पूजा-अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा करती हैं और बाद में भगवान गणेश की विधिवत विसर्जन भी करती हैं।
शिल्पा शेट्टी की तरह बॉलीवुड के कई स्टार्स भी अपने घरों में गणपति जी की मूर्ति हर साल स्थापित करते हैं। जिनमें से प्रमुख है सलमान खान, गोविंदा, शाहरुख खान, एकता कपूर। गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र के मुख्य त्योहार में से सबसे प्रमुख है। इस त्योहार की धूम 10 दिनों तक रहती है। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय से हो गई है। आए दिन आप बॉलीवुड स्टार्स को भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करते हुए देख सकते हैं। गणेश चतुर्थी की कई फोटो ने अभी से सोशल मीडिया पर धूम मचा कर रखी है।